ePaper

सूडान से अबतक यूपी के 391 लोग सुरक्षित घर वापस, लखनऊ, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, आजमगढ़ के नागरिक ज्यादा

Updated at : 01 May 2023 6:49 AM (IST)
विज्ञापन
सूडान से अबतक यूपी के 391 लोग सुरक्षित घर वापस, लखनऊ, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, आजमगढ़ के नागरिक ज्यादा

सूडान में संघर्ष के बाद योगी सरकार वहां से सुरक्षित लौटे लोगों को सकुशल उनके घर पहुंचा रही है. वॉल्वो बसों और कारों से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में उनके घर तक वापस लौटे लोगों को छोड़ा जा रहा है. इनमें लखनऊ, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर और आजमगढ़ के लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है.

विज्ञापन

लखनऊ: यूपी सरकार सूडान से अब तक 391 लोगों को सकुशल उनके घरों तक पहुंचाने में सफल रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सूडान से लौटे प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लोगों के लिए लिए वॉल्वो बसों और कारों की व्यवस्था की गई है. इसके जरिये वापस लौटे नागरिकों को सुरक्षित और आरामदायक तरीके से उनके घरों तक पहुंचाया जा रहा है. सीएम योगी आदित्यनाथ खुद पूरे अभियान की मॉनीटरिंग कर रहे हैं.

ऑपरेशन कावेरी सफल

सूडान में छिड़े संघर्ष के बीच भारत सरकार ऑपरेशन कावेरी के जरिए अपने नागरिकों को सकुशल वापस लाने में दिन रात जुटी हुई है. सूडान में दो जनरलों के बीच जारी संघर्ष ने पूरे देश में भीषण संघर्ष मचा रखा है. इसके बाद भारत सरकार ने ऑपरेशन कावेरी के जरिए अपने लोगों को वहां से सुरक्षित निकालना शुरू कर दिया है. इस अभियान में अबतक भारत के 2700 से ज्यादा नागरिकों को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है. वहीं यूपी के 34 जिलों के 391 लोग जो अबतक सूडान में फंसे हुए थे, उन्हें भी सकुशल उनके घरों तक पहुंचा दिया गया है.

शनिवार को 75 लोग लौटे वापस

सूडान से लखनऊ के (67), देवरिया के (61), गोरखपुर के (46), कुशीनगर के (38), बलिया के (33) और आजमगढ़ (29) के निवासियों की है. इसी प्रकार अबतक कानपुर के (11), बस्ती के (9), गाजीपुरके (15), वाराणसी के (8), सुल्तानपुर के (1), प्रयागराज के (4), मऊ के (16), फतेहपुर के (5), अंबेडकरनगर के (3), मथुरा के (1), अयोध्या के (2), मुजफ्फरनगर के (5), गाजियाबाद के (1), जौनपुर के (13), बहराइच के (1), गोंडा के (1), संत कबीर नगर के (1), सिद्धार्थनगर के (3), गौतमबुद्ध नगर के (4), बरेली के (3), प्रतापगढ़ का (1), बलरामपुर का (1), मेरठ का (1), चंदौली के (2), मिर्जापुर का (1), महराजगंज का (1), बागपत का (1) और बिजनौर के (2) के लोगों को सकुशल उनके घरों तक पहुंचाया गया है. बीते शनिवार को भी यूपी के 75 लोगों की सकुशल घर वापसी हुई है.

वॉल्वो और टैक्सी से भेजे जा रहे घर

योगी सरकार की ओर से जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, आजमगढ़, बलिया और मऊ के रास्ते सूडान से वापस लौटे लोगों को वॉल्वो बसों के द्वारा पहुंचाया जा रहा है. इसके अलावा लखनऊ, अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर, महाराजगंज और कुशीनगर के लोगों के लिए भी अलग से वॉल्वो बस सेवा जारी है. इसी प्रकार गाजियाबाद, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और बरेली के लिए अलग अलग टैक्सियां चलाई गई हैं.

कुछ लोग क्वारंटीन में 

राहत आयुक्त कार्यालय की ओर से बताया गया है कि कुछ लोगों को स्वास्थ्य कारणों के चलते विशेष परिस्थितियों में 10 दिन के लिए क्वारंटीन में भी रखा गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूडान में फंसे लोगों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क को 24 घंटे ऐक्टिव रखने के निर्देश दिये हैं. साथ ही सपोर्ट टीम और वाहन की समुचित व्यवस्था के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं.

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola