ePaper

श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान राम की नई मूर्ति के अभिषेक के लिए प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित करेगा ट्रस्ट

Updated at : 02 Jun 2023 3:51 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान राम की नई मूर्ति के अभिषेक के लिए प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित करेगा ट्रस्ट

श्री राम जन्मभूमि मंदिर के स्तंभों व अन्य निर्दिष्ट स्थानों पर प्रस्थापन के लिये शास्त्रों में वर्णित कथाओं के आधार पर सुंदर मूर्तियों का निर्माण किया जा रहा है.

विज्ञापन

लखनऊ (एजेंसी). राम मंदिर ट्रस्ट अगले साल मकर संक्रांति पर्व पर या उसके आसपास राम जन्मभूमि पर भगवान राम की नयी मूर्ति के अभिषेक के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित करेगा. राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने यह जानकारी दी है. चंपत राय ने बताया कि ट्रस्ट के सदस्यों की हालिया बैठक में यह फैसला लिया गया है. वह कहते हैं कि “राम जन्मभूमि पर भगवान राम की नयी मूर्ति के अभिषेक के लिए प्रधानमंत्री मोदी को अनुरोध पत्र भेजा जाएगा. इस पत्र पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के हस्ताक्षर होंगे.”

बन रही जनवरी 2024 में मंदिर उद्घाटन की रूपरेखा

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर का भूतल अक्टूबर 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा और दिसंबर 2023 तक रामलला को गर्भगृह में विराजमान किए जाने की संभावना है. जनवरी 2024 में रामलला की मूर्ति के अभिषेक के बाद पूजा-अर्चना के लिए मंदिर का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा. इस सप्ताह अयोध्या में हुई ट्रस्ट की बैठक में 11 सदस्य मौजूद थे, जबकि संस्थापक सदस्य के परासरन बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए .

पीएम से मांगा दिसंबर 2023 से 26 जनवरी के बीच का समय

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि प्रधानमंत्री को एक पत्र भेजा जाएगा और उनसे दिसंबर 2023 से 26 जनवरी 2024 के बीच किसी भी अनुकूल तारीख पर अपनी उपस्थिति के बारे में बताने को कहा जाएगा. हालांकि, राय ने स्पष्ट किया कि मंदिर के गर्भगृह में रामलला के अभिषेक के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है. मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि उपयुक्त तिथि को लेकर ज्योतिषियों से सलाह ले रहे हैं.

विहिप के केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में हुई थी मंदिर पर चर्चा
undefined

पिछले महीने 26 मई को हरिद्वार में परम शक्ति पीठ की ओर से साध्वी दीदी ऋतंभरा ने एक करोड़ रुपए की राशि का चेक रामलला के मंदिर के लिए निर्माण के लिए राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को सौंपा था. चंपत राय हरिद्वार में विश्व हिंदू परिषद के केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में भाग लेने गये थे. इस बैठक में राम मंदिर के निर्माण को लेकर भी चर्चा की गयी थी. इससे दो दिन पहले 24 मई को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के नए कार्यालय का शुभारंभ किया गया था. इसमें संतों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही थी.

विज्ञापन
अनुज शर्मा

लेखक के बारे में

By अनुज शर्मा

Senior Correspondent

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola