Lucknow Historical Monuments: छतर मंजिल,रोशन धोला कोठी और कोठी दर्शन विलास में रह सकेंगे पर्यटक
Published by : Rajneesh Yadav Updated At : 03 Aug 2023 7:41 PM

Lucknow Historical Monuments: कभी लखनऊ के नवाबों और उनकी बेगमों की रिहाइश रही शहर की चार ऐतिहासिक इमारतों में कुछ दिनों बाद पर्यटक भी दिन गुजार सकेंगे. इसके लिए छतर मंजिल , रोशन - उद्दौला कोठी , कोठी गुलिस्ताने - इरम और कोठी दर्शन विलास को पीपीपी मॉडल पर हेरिटेज होटल में तब्दील किया जाएगा.
Lucknow Historical Monuments: लखनऊ कभी लखनऊ के नवाबों और उनकी बेगमों की रिहाइश रही शहर की चार ऐतिहासिक इमारतों में कुछ दिनों बाद पर्यटक भी दिन गुजार सकेंगे. इसके लिए छतर मंजिल , रोशन – उद्दौला कोठी , कोठी गुलिस्ताने – इरम और कोठी दर्शन विलास को पीपीपी मॉडल पर हेरिटेज होटल में तब्दील किया जाएगा. पर्यटन विभाग के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब यह कवायद और तेज होगी. राजस्थान , गुजरात , मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में कई ऐतिहासिक इमारतों में होटल चल रहे हैं. अब कैबिनेट की मंजूरी के बाद लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतों को भी हेरिटेज होटल में तब्दील किया जाएगा. पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने बताया कि हेरिटेज होटल संचालित करने के लिए अब तक 40 कंपनियां संपर्क कर चुकी हैं. इनमें ताज , ओबेराय , महिंद्रा ग्रुप समेत कई विदेशी ग्रुप भी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए