UP News : छोटी गंडक में फिसले एक व्यक्ति को बचाने में तीन महिलाएं, दो बच्चे डूब गये
Published by : अनुज शर्मा Updated At : 15 Jun 2023 12:10 AM
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के तरकुलवा इलाके में हुई घटना. मुख्यमं9ी ने शोक प्रकट किया.
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के तरकुलवा इलाके में छोटी गंडक नदी में बुधवार को तीन महिलाएं और दो बच्चे डूब गये. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना में हुई जनहानि पर दुख व्यक्त किया है.प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का आदेश दिया है. जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि शाम को रतनपुरा गांव के पास बहने वाली छोटी गंडक नदी में ग्यारह लोगों का एक समूह नहा रहा था, तभी यह घटना हुई.
एक व्यक्ति फिसलकर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा, तो अन्य लोग उसे बचाने के लिए दौड़े और अंततः डूब गए. डीएम ने कहा कि तीन महिलाएं और दो बच्चे डूब गए, जबकि दो लोगों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान आशेया (40) और उसके बेटे दिलशान (14), शकीना (40) और उसके बेटे टिंकू अंसारी (12) और आशेया खातून (20) के रूप में हुई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










