Atique Ahmed News: अतीक और अखिलेश यादव में थी अदावत, शाइस्ता के वीडियो में हुआ खुलासा

Updated at : 21 Apr 2023 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
Atique Ahmed News: अतीक और अखिलेश यादव में थी अदावत, शाइस्ता के वीडियो में हुआ खुलासा

Atique Ahmed News: माफिया अतीक अहमद की हत्या के बाद उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन का एक वायरल वीडियो चर्चा में है. यह वीडियो यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पहले का है. इस वीडियो में शाइस्ता परवीन अतीक अहमद के एक पत्र को पढ़कर जनता को सुना रही है.

विज्ञापन

Mafia Atiq Wife Shaista Parveen: शाइस्ता परवीन इस वक्त उत्तर प्रदेश में मोस्ट वांटेड है. पुलिस के खौफ से वह पति अतीक अहमद और बेटे असद अहमद के जनाजे में भी शामिल नहीं हो सकी थी. गुजरे सालों में शाइस्ता एक बिल्कुल ही अलग शख्सियत में तब्दील हो गई. पुलिसवाले की ग्रेजुएट बेटी से अब वह मोस्ट वांटेड बन गई है. शाइस्ता पर अब 50 हजार रुपए का इनाम है. पूरी यूपी पुलिस और एसटीएफ की टीम लगातार शाइस्ता के पीछे लगी हुई है. चलिए आपको बताते हैं कैसे बदली माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता की जिंदगी. शाइस्ता की जिंदगी में इतना बड़ा बदलाव रातोंरात नहीं हुआ. शाइस्ता 50 साल की है. इन 50 सालों में उसने दो अलग-अलग जिंदगियां जी हैं. एक शादी से पहले की और एक शादी के बाद की. साल 1972 में शाइस्ता का जन्म प्रयागराज के दामुपुर गांव में हुआ था. पिता एक पुलिसवाले थे. वह पुलिस कॉन्स्टेबल फारूख की बेटी है. शाइस्ता अपने घर की सबसे बड़ी बेटी है. उससे पहले उसकी चार बहनें और दो भाई भी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola