ePaper

प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन के लिए नहीं लगेगा कोई शुल्क, 6 महीने के अंदर होगी नियुक्ति- प्रियंका गांधी

Updated at : 22 Jan 2022 11:45 AM (IST)
विज्ञापन
प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन के लिए नहीं लगेगा कोई शुल्क, 6 महीने के अंदर होगी नियुक्ति- प्रियंका गांधी

UP Election 2022: प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा और हर भर्ती का अपना कैलेंडर होगा. भर्ती प्रक्रिया भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी बनेगी.

विज्ञापन

UP Vidhan Sabha Chunav 20222: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा और हर भर्ती का अपना कैलेंडर होगा. भर्ती प्रक्रिया भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी बनेगी. उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश के युवाओं को एक मजबूत एवं उज्ज्वल भविष्य देंगे. हम भर्ती प्रक्रियाओं में युवाओं का भरोसा कायम करेंगे.


प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस होगी माफ- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में जो भरोसा नौजवानों का टूटा है, उसको एक बार फिर जागरूक करने के लिए जो प्रतियोगी परीक्षाएं हैं, उनके फॉर्म भरने की जो फीस हैं, वो कहीं भी नहीं लगेगी. फीस पूरी तरह से माफ होंगी. परीक्षा देने के लिए बस-ट्रेन से जो यात्रा करनी पड़ेगी, वह भी मुफ्त होगी.

Also Read: UP Election 2022: यूपी में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो कौन होगा मुख्यमंत्री? प्रियंका गांधी ने किया इशारा
जॉब कैलेंडर बनाया जाएगा- प्रियंका गांधी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाधी ने आगे कहा, एक जॉब कैलेंडर बनाया जाएगा. यह बहुत महत्वपूर्ण चीज है. जैसा कि मैंने कहा कि यह बहुत बड़ी समस्या है. जब परीक्षाएं देते हैं तो साल भर के लिए रिजल्ट नहीं आता. उसका कट ऑफ चेंज हो जाता है परीक्षा देने के बाद या फिर पेपर लीक होता है तो पूरी परीक्षा ही रद्द कर दी जाती है. तो इन सारी समस्याओं को सुलझाने के लिए जॉब कैलेंडर जारी किया जाएगा.

Also Read: कांग्रेस के यूथ मेनिफेस्टो में 20 लाख सरकारी नौकरी का वादा, राहुल-प्रियंका ने बताया योगी सरकार का फेलियर
जॉब कैलेंडर का कड़ाई से कराया जाएगा पालन- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि जॉब कैलेंडर में परीक्षा की तारीख, इंटव्यू की तारीख, रिजल्ट की तारीख, नियुक्ति की तारीख पहले से दर्ज की जाएगी. इसका कड़ाई से पालन कराया जाएगा. इसके उल्लंघन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा.

 छात्रसंघ चुनाव होगा बहाल- प्रियंका गांधी

बता दें, प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को कांग्रेस का भर्ती विधान (युवा घोषणा पत्र) जारी किया. इस घोषणा पत्र में पुलिस विभाग में 1 लाख पदों पर भर्ती, प्राथमिक विद्यालयों में 1.5 लाख शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति, 6000 डॉक्टरों की भर्ती और लाखों अन्य खाली पड़े पदों को भरने की बात कही गई है. इसके अलावा, आरक्षण का सही पालन करने के लिए सामाजिक न्याय पर्यवेक्षक की नियुक्ति और छात्रसंघ चुनाव बहाल करने का भी कांग्रेस ने वादा किया है.

Also Read: UP Chunav 2022: CM फेस वाले बयान से प्रियंका गांधी का यूटर्न, कहा- वह बढ़ा-चढ़ा कर कही गई बात थी

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola