UP News : यमुना एक्सप्रेव-वे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई पुलिस की जीप, एक सिपाही की मौत, मुख्य आरक्षी घायल

Updated at : 30 Mar 2023 5:10 PM (IST)
विज्ञापन
UP News : यमुना एक्सप्रेव-वे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई पुलिस की जीप, एक सिपाही की मौत, मुख्य आरक्षी घायल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर गश्त कर रही पुलिस की जीप आगे जा रहे वाहन से टकराई. पुलिस अभी जांच कर रही है. संभावना बतायी जा रही है कि पुलिस चालक को झपकी लगने से हादसा हुआ होगा.

विज्ञापन

मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बृहस्पतिवार तड़के यमुना एक्सप्रेस-वे पर गश्त कर रही पुलिस की जीप एक ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गयी. यमुना एक्सप्रेव-वे पर हुई इस टक्कर से पुलिस जीप के चालक की मौके पर ही मौत हो गई. उसमें सवार मुख्य आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गया. एक पुलिस अधिकारी ने हादसे हुई की जानकारी दी है.

गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) त्रिगुण बिसेन ने बताया कि यह हादसा मांट थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेव-वे पर तड़के करीब चार बजे उस समय हुआ. गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई. एएसपी बिसेन के मुताबिक, हादसे में दीवानाकलां गांव निवासी जीप चालक शैलेष चौधरी (32) की मौके पर ही मौत हो गई. साथ बैठे मुख्य आरक्षी भूपेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए.

ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त, वाहन के चालक की तलाश

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बताया कि चौधरी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है . उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है. वाहन के चालक की तलाश की जा रही है. अधिकारी हादसे के पीछे की वजहों का पता लगा रहे हैं.

विज्ञापन
अनुज शर्मा

लेखक के बारे में

By अनुज शर्मा

Senior Correspondent

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola