ePaper

Balrampur News: सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना की सौगात देंगे PM नरेंद्र मोदी, 9 जिलों के 30 लाख किसानों को लाभ

Updated at : 09 Dec 2021 4:29 PM (IST)
विज्ञापन
Balrampur News: सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना की सौगात देंगे PM नरेंद्र मोदी, 9 जिलों के 30 लाख किसानों को लाभ

प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने एक कार्यक्रम कहा, ‘किसानों की आमदनी दोगुना करने के क्रम में सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण है. लगभग 10 हजार करोड़ रुपए से यह प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो चुका है. प्रधानमंत्री इस परियोजना को लोकार्पित करने 11 दिसंबर को बलरामपुर आएंगे.’

विज्ञापन

Lucknow News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूपी में ताबड़तोड़ दौरा हो रहा है. वे यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सौगातों की बारिश कर रहे हैं. 13 तारीख को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण करने से पहले ही वे बलरामपुर में 11 तारीख को सरकारी योजनाओं का तोहफा लेकर पहुंचेंगे.

गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक कार्यक्रम कहा, ‘किसानों की आमदनी दोगुना करने के क्रम में सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण है. लगभग 10 हजार करोड़ रुपए से यह प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो चुका है. प्रधानमंत्री स्वयं इस परियोजना को लोकार्पित करने हेतु 11 दिसंबर को बलरामपुर आएंगे.’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसी क्रम में कहा कि ‘सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना’ से 6,227 गांवों की लगभग 15 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई हो सकेगी. उन्होंने यह भी कहा कि सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना’ चार दशकों से अधिक समय से लंबित थी. इससे 9 जनपदों के लगभग 30 लाख किसान लाभान्वित होंगे. साथ ही, यह परियोजना प्रदेश के सर्वांगीण विकास में सहायक बनेगी.

Also Read: UP Breaking News LIVE: बलरामपुर के बाद
श्रावस्ती पहुंचे सीएम योगी, राप्ती बैराज का किया निरीक्षण

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola