ePaper

UP Assembly Election 2022: नसीमुद्दीन सिद्दीकी का दावा, उत्तर प्रदेश में बनने जा रही कांग्रेस की सरकार

Updated at : 15 Feb 2022 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
UP Assembly Election 2022: नसीमुद्दीन सिद्दीकी का दावा, उत्तर प्रदेश में बनने जा रही कांग्रेस की सरकार

UP Assembly Election 2022: नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश की जनता अब अपना मन बदल चुकी है. वह कोरे वादों और झूठे दावों से ऊब गई है. उसने कांग्रेस को जिताने की ठान ली है.

विज्ञापन

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एंड कम्युनिकेशन विभाग के अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मंगलवार को बांदा जिले में कई जगहों पर जाकर कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार-प्रसार व जनसंवाद किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से कांग्रेस उम्मीदवारों को वोट देकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनवाने की अपील की.

कांग्रेस ने सड़कों पर किया संघर्ष- नसीमुद्दीन सिद्दीकी

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि जनता के हितकारी मुद्दों पर कांग्रेस ने सड़कों पर संघर्ष किया है. वह उत्तर प्रदेश के विकास की बात कर रही है, जबकि अन्य दल मतदाताओं से कोरे वादे कर रहे हैं. उन्होंने बांदा जिले के तिंदवारी विधानसभा में छनेहरा, सादीपुर, सबहदा और गोयरा मुगली में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील की.

Also Read: UP Election 2022: झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है बीजेपी का घोषणापत्र- कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी
बेरोजगारी के जाल में फंसा युवा- नसीमुद्दीन सिद्दीकी

यूपी कांग्रेस कमेटी के मीडिया एंड कम्युनिकेशन विभाग के अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता एक ऐसी सरकार की हकदार है, जो उनकी प्रगति और भलाई को अपने एजेंडे के केंद्र में रखे. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के इलाकों में घूमकर देखिए, बेरोजगारी के जाल में उत्तर प्रदेश का पढ़ा-लिखा युवा फंस गया है.

Also Read: UP Elections 2022: कांग्रेस के घोषणा पत्र पर बोले नसीमुद्दीन सिद्दीकी, बेरोजगारों पर विशेष ध्यान
योगी सरकार ने बेरोजगारी को बढ़ावा दिया- नसीमुद्दीन सिद्दीकी

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं में समाज, शिक्षा, नौकरी, व्यवसाय में समान भागीदारी करने की क्षमता तो है, लेकिन अवसरों की कमी उनके सपनों पर पानी फेर जाती है. प्रदेश की बेरोजगारी दर लगातार बढ़ी है और सरकार उसे काबू करने में नाकाम रही है. उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने बेरोजगारी को बढ़ावा दिया है. नौकरी के लिए प्रदर्शन करने वाले छात्रों/अभ्यर्थियों पर लाठियां बरसाई गई हैं. भर्तियां निकाली गईं, परीक्षा हुई, परीक्षा में पेपर लीक हुआ और भर्ती रद्द हो गई.

छात्रों की आवाज को बंद किया गया- नसीमुद्दीन सिद्दीकी

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि किसी तरह से यदि परीक्षा, परिणाम के बाद नियुक्ति तक बात पहुंची तो कोई न कोई टेक्निकल डिफाल्ट भर्ती में आया और आखिरकार वह भर्ती अदालत के चक्कर काट रही है. इस विषय पर यदि किसी छात्र ने आवाज उठाई, तो उसकी आवाज बंद कराने का काम किया गया. पूरे पांच वर्ष यही खेल चला है.

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है- नसीमुद्दीन सिद्दीकी

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश की जनता अब अपना मन बदल चुकी है. वह कोरे वादों और झूठे दावों से ऊब गई है. उसने कांग्रेस को जिताने की ठान ली है. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने कहा कि दो चरणों के मतदान में जनता ने कांग्रेस को समर्थन दिया है. सीएम योगी ने अपने कार्यकाल में सिर्फ जनता से झूठे वादे किए हैं और विज्ञापनों के माध्यम से जनता के पैसे का दुरुपयोग किया है.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola