ePaper
Live Updates

Lucknow Election Results 2022: लखनऊ की मोहनलालगंज सीट पर पहली बार खिला कमल, सपा ने जीती दो सीटें

Updated at : 11 Mar 2022 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
Lucknow Election Results 2022: लखनऊ की मोहनलालगंज सीट पर पहली बार खिला कमल, सपा ने जीती दो सीटें

Lucknow Election Result 2022 Live Updates: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के सात चरणों का मतदान 7 मार्च को सम्पन्न हुआ. मतगणना 10 मार्च को हुई. जारी परिणाम के मुताबिक, लखनऊ की मोहनलालगंज सीट पर पहली बार बीजेपी ने जीत दर्ज की.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
6:25 PM. 11 Mar 226:25 PM. 11 Mar

लखनऊ की विधानसभा सीटें और विजयी प्रत्याशी

  1. मलिहाबाद- जय देवी- भाजपा

  2. बख्शी का तालाब- योगेश शुक्ला- भाजपा

  3. सरोजनी नगर- राजेश्वर सिंह- भाजपा

  4. लखनऊ पश्चिम- अरमान खान- सपा

  5. लखनऊ उत्तर- डॉ. नीरज बोरा- भाजपा

  6. लखनऊ पूर्व- आशुतोष टंडन- भाजपा

  7. लखनऊ मध्य- रविदास मेहरोत्रा- सपा

  8. लखनऊ कैंट- ब्रजेश पाठक- भाजपा

  9. मोहनलालगंज- अमरेश कुमार- भाजपा

4:03 PM. 10 Mar 224:03 PM. 10 Mar

सरोजिनी नगर सीट से राजेश्वर सिंह 12500 वोट से जीते

लखनऊ की सरोजिनी नगर सीट से राजेश्वर सिंह ने जीत दर्ज की है. उन्होंने सपा के अभिषेक मिश्रा को 12,500 वोट से हराया. वहीं, लखनऊ कैंट से ब्रजेश पाठक ने जीत दर्ज की है.

4:03 PM. 10 Mar 224:03 PM. 10 Mar

लखनऊ उत्तरी से पूजा शुक्ला आगे

लखनऊ उत्तरी विधानसभा से सपा प्रत्याशी पूजा शुक्ला आगे चल रही हैं. इसके अलावा, मोहनलालगंज सीट से बीजेपी प्रत्याशी अमरेश कुमार आगे चल रहे हैं.

1:03 PM. 10 Mar 221:03 PM. 10 Mar

रुझान को देखकर सपा कार्यकर्ताओं ने खोया आपा, जमकर किया हंगामा

अब तक के रुझानों में बीजेपी गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है. इससे सपा कार्यकर्ताओं ने अपना आपा खो दिया और जमकर हंगामा किया.

1:03 PM. 10 Mar 221:03 PM. 10 Mar

लखनऊ पूर्व सीट से बीजेपी प्रत्याशी आगे

लखनऊ पूर्वी विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष टंडन आगे चल रहे हैं. उन्हें 49 हजार वोट मिले हैं. जबकि सपा प्रत्याशी अनुराग भदौरिया को 27 हजार 379 वोट मिला है.

1:03 PM. 10 Mar 221:03 PM. 10 Mar

लखनऊ मध्य से सपा प्रत्याशी रविदासी मेहरोत्रा आगे

लखनऊ मध्य से सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा 22 हजार मत पाकर आगे चल रहे हैं. वहीं दूसरे स्थान पर भाजपा प्रत्याशी रजनीश गुप्ता को 14 हजार मत मिले हैं.

1:03 PM. 10 Mar 221:03 PM. 10 Mar

सरोजिनी नगर से  बीजेपी के राजेश्वर सिंह आगे

लखनऊ की सरोजिनी नगर सीट से भाजपा के राजेश्वर सिंह 2108 मतों से आगे चल रहें हैं. यहां से सपा ने पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा को टिकट दिया है.

1:03 PM. 10 Mar 221:03 PM. 10 Mar

लखनऊ की मोहनलालगंज सीट पर मतगणना

Lucknow Election Results 2022: लखनऊ की मोहनलालगंज सीट पर पहली बार खिला कमल, सपा ने जीती दो सीटें
1:03 PM. 10 Mar 221:03 PM. 10 Mar

लखनऊ की चार विधानसभा सीटों पर सपा चल रही आगे

लखनऊ की चार विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है. मोहनलालगंज, लखनऊ पश्चिम, सरोजनी नगर और बख्शी का तालाब में सपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं.

Lucknow Election Results 2022: लखनऊ की मोहनलालगंज सीट पर पहली बार खिला कमल, सपा ने जीती दो सीटें
1:03 PM. 10 Mar 221:03 PM. 10 Mar

लखनऊ नॉर्थ सीट से पूजा शुक्ला आगे

लखनऊ नार्थ से सपा की पूजा शुक्ला आगे हैं. यहां से बीजेपी गठबंधन, सपा गठबंधन के नीरज बोरा, बसपा ने सरवर मलिक और कांग्रेस ने अजय श्रीवास्तव को प्रत्याशी बनाया है.

1:03 PM. 10 Mar 221:03 PM. 10 Mar

लखनऊ में ईवीएम काउंटिंग शुरू

लखनऊ में ईवीएम काउंटिंग शुरू हो गई है. अभी तक पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही थी. सुबह 8 बजे मतगणना जारी है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

9:07 AM. 10 Mar 229:07 AM. 10 Mar

लखनऊ में आठ सीट पर बीजेपी का कब्जा

लखनऊ में हुए विधानसभा चुनाव में साल 2017 में 9 विधानसभा सीट में से 8 पर भाजपा का कब्जा हुआ था. वहीं, मोहनलालगंज में 1 सीट सपा को मिली थी.

9:07 AM. 10 Mar 229:07 AM. 10 Mar

मोहनलालगंज विधानसभा सीट के प्रत्याशी

  • भाजपा गठबंधन- अमरेश कुमार

  • सपा गठबंधन- सुशीला सरोज

  • बसपा- देवेंद्र सरोज

  • कांग्रेस- ममता चौधरी

  • मतदान प्रतिशत- 67.55%

9:07 AM. 10 Mar 229:07 AM. 10 Mar

लखनऊ कैंट विधानसभा सीट के प्रत्याशी

  • भाजपा गठबंधन- ब्रजेश पाठक

  • सपा गठबंधन- राजू गांधी

  • बसपा- अनिल पांडेय

  • कांग्रेस- दिलप्रीत सिंह

  • मतदान प्रतिशत- 53.34%

9:07 AM. 10 Mar 229:07 AM. 10 Mar

लखनऊ मध्य विधानसभा सीट के प्रत्याशी

  • भाजपा गठबंधन- रजनीश गुप्ता

  • सपा गठबंधन- रविदास मेहरोत्रा

  • बसपा- आशीष श्रीवास्तव

  • कांग्रेस- सदफ जाफर

  • मतदान प्रतिशत- 56.63%

9:07 AM. 10 Mar 229:07 AM. 10 Mar

लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट के प्रत्याशी

  • भाजपा गठबंधन- आशुतोष टंडन

  • सपा गठबंधन- अनुराग सिंह

  • बसपा- आशीष

  • कांग्रेस- मनोज तिवारी

  • मतदान प्रतिशत- 55.80%

9:07 AM. 10 Mar 229:07 AM. 10 Mar

लखनऊ में मतगणना शुरू

राजधानी लखनऊ की 9 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है. यहां की 9 सीटों पर मतदान हुआ था.

9:07 AM. 10 Mar 229:07 AM. 10 Mar

लखनऊ उत्तर विधानसभा सीट के प्रत्याशी

  • भाजपा गठबंधन- नीरज बोरा

  • सपा गठबंधन- पूजा शुक्ला

  • बसपा- सरवर मलिक

  • कांग्रेस- अजय श्रीवास्तव

  • मतदान प्रतिशत- 56.24%

9:07 AM. 10 Mar 229:07 AM. 10 Mar

लखनऊ पश्चिम विधानसभा सीट के प्रत्याशी

  • भाजपा गठबंधन- अंजनी श्रीवास्तव

  • सपा गठबंधन- अरमान खान

  • बसपा- कायम रजा

  • कांग्रेस- शहाना सिद्दीकी

  • मतदान प्रतिशत- 58.29%

9:07 AM. 10 Mar 229:07 AM. 10 Mar

सरोजनी नगर विधानसभा सीट के प्रत्याशी

  • भाजपा गठबंधन- राजेश्वर सिंह

  • सपा गठबंधन- अभिषेक मिश्र

  • बसपा- जलीस खान

  • कांग्रेस- रुद्रदमन सिंह

  • मतदान प्रतिशत- 57.93%

9:07 AM. 10 Mar 229:07 AM. 10 Mar

मलिहाबाद विधानसभा सीट के प्रत्याशी

  • भाजपा गठबंधन- जयदेवी

  • सपा गठबंधन- सोनू कनौजिया

  • बसपा- जगदीश रावत

  • कांग्रेस- इंदल रावत

  • मतदान प्रतिशत- 67.02%

9:07 AM. 10 Mar 229:07 AM. 10 Mar

बख्शी का तालाब विधानसभा सीट के प्रत्याशी

  • भाजपा गठबंधन- योगेश शुक्ल

  • सपा गठबंधन- गोमती यादव

  • बसपा- सलाउद्दीन सिद्दीकी

  • कांग्रेस- लल्लन कुमार

  • मतदान प्रतिशत- 69.59%

6:42 AM. 10 Mar 226:42 AM. 10 Mar

लखनऊ की विधानसभा सीटें

  1. मलिहाबाद

  2. बख्शी का तालाब

  3. सरोजनी नगर

  4. लखनऊ पश्चिम

  5. लखनऊ उत्तर

  6. लखनऊ पूर्व

  7. लखनऊ मध्य

  8. लखनऊ कैंट

  9. मोहनलालगंज

6:42 AM. 10 Mar 226:42 AM. 10 Mar

लखनऊ में जल्द शुरू होगी मतगणना

Lucknow Election Results 2022 Live Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 सात चरणों में सम्पन्न हो गया है. अब फैसले की बारी है. आज पता चलेगा कि जनादेश किस पार्टी की ओर गया है. लखनऊ की नौ सीटों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की किस्मत का भी आज फैसला होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola