Live Updates

Lakhimpur Kheri Violence LIVE: लखीमपुर खीरी की घटना का सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, 7 अक्टूबर को होगी सुनवाई

Updated:
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri Violence LIVE Update: लखीमपुर खीरी की घटना का सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है. इस मामले में 7 अक्टूबर को मुख्य न्यायाधीश की बेंच सुनवाई करेगी.

विज्ञापन

राहुल-प्रियंका ने किसान लवप्रीत के परिवार से की मुलाकात

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी के पलिया में मृतक किसान लवप्रीत के घर पहुंचे. यहां उन्होंने परिवार के साथ आधा घंटा से अधिक वक्त बिताया. दोनों ने आश्वासन दिया कि कांग्रेस हर तरह से किसानों के साथ है. इस दौरान हजारों की संख्या में गांव वाले मौजूद रहे.

Lakhimpur Kheri Violence LIVE: लखीमपुर खीरी की घटना का सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, 7 अक्टूबर को होगी सुनवाई

हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल कल जाएगा लखीमपुर

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत का कहना है कि 1000 वाहनों में पैक पार्टी नेता कल रामनगर से हिंसा प्रभावित लखीमपुर खीरी जाएंगे.

‘आप’ प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को लखीमपुर खीरी पहुंचा. यहां प्रतिनिधिमंडल ने हिंसा में मारे गए किसान नछत्तर सिंह के परिवार से मुलाकात की. इस दौरान पीड़ित परिवार की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी फोन पर बात कराई गई. उन्होंने पीड़ित परिवारों की इंसाफ की लड़ाई में हर कदम पर साथ देने का भरोसा दिया. प्रतिनिधिमंडल में दिल्ली के विधायक राघव चड्ढा, पंजाब के नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा और प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह शामिल रहे.

किसान लवप्रीत के परिवार से मिले राहुल-प्रियंका

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी के पलिया पहुंचे. यहां उन्होंने किसान लवप्रीत के परिवार से मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, पंजाब के सीएम चरनजीत चन्नी और दिपेंद्र हुड्डा भी हैं.

लखीमपुर खीरी कांड का SC ने लिया संज्ञान

लखीमपुर खीरी कांड का SC ने संज्ञान लिया है. इस मामले में सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी. मुख्य न्यायधीश की बेंच मामले की सुनवाई करेगी.

लखीमपुर खीरी पहुंचे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी लखीमपुर खीरी पहुंच गए. यहां रविवार को हुई हिंसा में 4 किसानों समेत 8 लोगों की जान चली गई थी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola