Jagannath Rath Yatra 2023: लखनऊ की ऐतिहासिक मारवाड़ी जगन्नाथ रथयात्रा के 99वें वार्षिकोत्सव की भव्य तैयारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jun 2023 6:11 PM

Jagannath Rath Yatra 2023: लखनपुरी में 1924 से मारवाड़ी से निकलने वाली जगन्नाथ रथयात्रा के 99वें वार्षिकोत्व का आयोजन 20 जून यानि की कल किया जायेगा. इस वर्ष भी गत वर्ष की ही भांति शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया जायेगा.
Jagannath Rath Yatra 2023: लखनऊ. लखनपुरी में 1924 से मारवाड़ी से निकलने वाली जगन्नाथ रथयात्रा के 99वें वार्षिकोत्व का आयोजन 20 जून यानि की कल किया जायेगा. इस वर्ष भी गत वर्ष की ही भांति शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया जायेगा. सूर्य प्रकाश पाठक ने प्रभात खबर बताया कि इस उत्सव में गली के कुछ परिवारों की चैथी पीढ़ी तक शामिल होगी. जैसा कि सर्व विदित है कि भक्तगण तो भगवान से मिलने उनकी पूजा अर्चना करने मंदिर आते ही है परन्तु वर्ष में एक ऐसा भी दिन आता है जब भगवान अपने भक्तों से मिलने उनके द्वार जाते है, जहां प्रभु के रथ पर भक्त अपने-अपने घरों से भक्ति रूपी पुष्प-वर्षा कर उनका स्वागत करते है. मिश्रित दालों एवं जामुन का भोग भगवान को प्रिय है. लोग लौंग का पान, आम, जामुन मिश्रित दालों को प्रभु को भोग हेतु अर्पित करते है एवं आरति करते है. अधिकतर लोग आरति के पूर्व स्नानादि कर नये वस्त्रों को धारण कर ही पूर्ण श्रद्धा से पूजा करते है. परन्तु कोरोना के दृष्टिगत गत् की ही भाॅति इस वर्ष भी शोभा यात्रा का आयोजन नही किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए