CoronaVirus UP Latest News Update : मुजफ्फरनगर जेल में पांच कैदी मिले कोरोना पॉजिटिव, गौतम बुद्ध नगर जिले में प्रतिदिन चार हजार लोगों की होगी जांच

Author Agency|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

CoronaVirus UP Latest News Update : मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिला जेल में पांच कैदियों में कोविड-19 की पुष्टि होने के बाद जेल के अधिकारियों ने नये कैदियों के लिए अलग ‘पृथक-वास बैरक' बनायी है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. जेल अधिकारियों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में कुल पांच कैदी संक्रमित पाये गये.

विज्ञापन

CoronaVirus UP Latest News Update : मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिला जेल में पांच कैदियों में कोविड-19 की पुष्टि होने के बाद जेल के अधिकारियों ने नये कैदियों के लिए अलग ‘पृथक-वास बैरक’ बनायी है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. जेल अधिकारियों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में कुल पांच कैदी संक्रमित पाये गये.

अधिकारियों ने बताया कि इनमें से दो कैदियों में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी. जेल के एक अधिकारी ने कहा, “जेल के एक हिस्से को नये कैदियों के लिए पृथक-वास बैरक के तौर पर तैयार किया गया है.”

कोरोना वायरस को काबू में करने के लिए गौतम बुद्ध नगर में अब हर दिन चार हजार लोगों की होगी जांच

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस संक्रमण को काबू करने के लिए प्रतिदिन चार हजार लोगों की जांच करने का फैसला किया गया है और इसके तहत बृहस्पतिवार से जिले भर में जांच अभियान चलाया जा रहा है. उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

मुख्य चिकित्सा अधिकारी दीपक ओहरी ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस को काबू करने के लिए बृहस्पतिवार से 12 जुलाई तक रोजाना 4,000 लोगों की जांच करने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि जांच के लिए 40 टीमें बनायी गयी है और उन्हें जांच संबंधी प्रशिक्षण दिया गया है.

गौर हो कि गौतमबुद्धनगर में गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 115 नये मरीज मिले है. इसी के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2477 हो गयी. वहीं कोरोना वायरस से अब तक यहां 22 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं राहत वाली खबर यह है कि कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 1526 हो गयी है.

Upload by Samir Kumar

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola