ePaper

'X' से 1090 चौराहा पहुंचा DNA विवाद, बीजेपी-सपा में छिड़ा पोस्टर वॉर, लिखा- "शर्म करो अखिलेश"

Updated at : 20 May 2025 12:48 PM (IST)
विज्ञापन
Brajesh Pathak DNA Controversy

डीप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (बाएं) और पूर्व सीएम अखिलेश यादव (दाएं)

Brajesh Pathak DNA Controversy: मंगलवार की सुबह लखनऊ के 1090 और महानगर चौराहे पर बीजेपी कार्यकर्ता ने होर्डिंग लगाई है, जिसमें अखिलेश यादव से माफी की मांग की है.

विज्ञापन

Brajesh Pathak DNA Controversy: उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों DNA विवाद गहराता चला जा रहा है. एक तरफ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कमेंटबाजी हो रही है. वहीं दूसरी तरफ यह विवाद सड़क के बाद अब पोस्टर वॉर पर शिफ्ट हो गया है. दरअसल, मंगलवार की सुबह लखनऊ के 1090 और महानगर चौराहे पर बीजेपी कार्यकर्ता ने होर्डिंग लगाई है, जिसमें अखिलेश यादव से माफी की मांग की है.

अखिलेश यादव से माफी की मांग

राजधानी लखनऊ के 1090 चौराहे पर अच्युत पाण्डेय नाम के बीजेपी कार्यकर्ता की तरफ से होर्डिंग लगवाई गई है, जिसमें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं की फोटो लगी हुई है. इसके अलावा, पोस्टर में सपा मुखिया अखिलेश यादव की फोटो लगाते हुए लिखा कि अखिलेश यादव माफी मांगो. अभद्र टिप्पणी बंद करो. साथ ही शर्म करो… शर्म करो… के स्लोगन भी लगाए गए हैं. बीजेपी कार्यकर्ता की तरफ से लगाया गया यह पोस्टर अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें- हरदोई में ट्रेन डिरेल करने की कोशिश नाकाम, लोको पायलट की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें- Gonda Encounter: 1 लाख के इनामी बदमाश का खात्मा, पुलिस एनकाउंटर में ढेर

सपा मीडिया सेल के खिलाफ FIR दर्ज

गौरतलब है कि बीजेपी नेता और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के खिलाफ समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल की तरफ से आपत्तिजनक पोस्ट शेयर हुआ था. इस दौरान उनसे DNA चेक करवाकर रिपोर्ट सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की बात की गई थी, जिसको लेकर यूपी बीजेपी का पूरा कुनबा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से माफी की मांग की है. फिलहाल, बीजेपी नेताओं की तहरीर पर हजरतगंज और वजीरगंज थाने में सपा मीडिया सेल के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है.

यह भी पढ़ें- शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! परस्पर तबादलों की प्रक्रिया शुरू, जानें पूरी टाइमलाइन

देखें पोस्टर

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola