ePaper

PHOTOS: अयोध्या एयरपोर्ट बनकर हुआ तैयार, PM मोदी 30 दिसंबर को करेंगे लोकार्पण, जानें इसकी खासियत

Updated at : 28 Dec 2023 5:36 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: अयोध्या एयरपोर्ट बनकर हुआ तैयार, PM मोदी 30 दिसंबर को करेंगे लोकार्पण, जानें इसकी खासियत

अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद यहां का मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनकर तैयार है. पीएम मोदी 30 दिसंबर को लगभग 350 करोड़ से निर्मित इस एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे.

विज्ञापन
undefined

राम मंदिर बनने के बाद यहां आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनकर तैयार है. पीएम मोदी 30 दिसंबर को लगभग 350 करोड़ से निर्मित इस एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे. पीएम मोदी इसी एयरपोर्ट पर बोइंग 737 एनजी विमान से लैंड करेंगे.

undefined

हाल ही में बने अयोध्या एयरपोर्ट पर पहला विमान जो उतर था, वो है भारतीय वायुसेना का बोइंग 737 एनजी एयरक्राफ्ट ही था. राम नगरी अयोध्या में कभी केवल 178 एकड़ में फैला एयरपोर्ट था. अब लगभग 821 एकड़ में फैले एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स के लिए तैयार किया गया है.

undefined

एयरपोर्ट को अयोध्या के बेहतर सड़क मार्ग से जोड़ा गया है, आप जब यहां पहुंचेंगे तो अयोध्या में बन रहे श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बंसी पहाड़पुर के नक्काशीदार पत्थर देखने को मिलेंगे. जो पत्थर भगवान राम मंदिर के निर्माण में लगाए गए हैं.

undefined

एयरपोर्ट का हर हिस्से को ऐसे तैयार किया गया है कि पैसेंजर्स के आते ही शहर की झलक दिखने लगे. एयरपोर्ट का टर्मिनल बिल्डिंग 6,500 वर्ग मीटर में बनकर तैयार हुआ है. टर्मिनल बिल्डिंग के अंदर अयोध्या की संस्कृति और विरासत को दिखाने की कोशिश की गई है. साथ ही भव्य राम मंदिर का चित्रण किया है ताकि आगंतुकों को आध्यात्मिक अनुभूति होगी.

undefined

भवन के अंदरूनी हिस्से को स्थानीय कलाकारों द्वारा भगवान राम के जीवन से जुड़ी घटनाओं के चित्रण से सजाया गया है. यहां 2200 मीटर का रनवे तैयार किया गया है. रनवे के साथ ही CAT-1 और RESA फैसिलिटीज डेवलप की जा चुकी हैं. CAT-1 और RESA फैसिलिटी के बाद खराब मौसम और रात में भी प्लेन की लैंडिंग आसानी से कराई जा सकेगी.

undefined

यहां हर घंटे दो-तीन फ्लाइट्स उतरेंगी. इस एयरस्ट्रिप पर बोइंग 737, एयरबस 310 और एयरबस 320 जैसे विमानों को भी सुरक्षित लैंड कराया जा सकेगा. 30 दिसंबर को उद्घाटन फ्लाइट के बाद 16 जनवरी से नियमित विमान सेवाओं की शुरुआत हो जाएगी.

undefined

बता दें कि दिल्ली से अयोध्या की दूरी फ़्लाइट से तय करने में 1 घंटा 20 मिनट का समय लगेगा. इंडिगो की पहली कमर्शियल फ्लाइट 6 जनवरी को अयोध्या के लिए उड़ान भेजी, इसके बाद 11 जनवरी से अहमदाबाद से उड़ान शुरू होगी. दिल्ली से 6 से 9 जनवरी तक रोज केवल एक ही फ्लाइट अयोध्या जाएगी, लेकिन 10 से दिल्ली से अयोध्या के बीच इंडिगो रोज फ्लाइट अपनी शुरू करेगा.

undefined

अहमदाबाद के लिए पहले हफ्ते में तीन तक उड़ान शुरू होगी. मिडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, अयोध्या से दिल्ली तक का किराया करीबन 3600 रुपए होगा, वहीं रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की बात करें तो दो दिन तक मतलब 20 जनवरी को टिकट के दाम 12000 रुपए से ज्यादा होंगे.

विज्ञापन
Sandeep kumar

लेखक के बारे में

By Sandeep kumar

Sandeep kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola