यूपी के बाराबंकी में प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने बहन का सिर धड़ से अलग कर दिया, कटा सिर लेकर पहुंच गया थाने

प्रेम प्रसंग से नाराज होकर एक व्यक्ति ने अपनी बहन का सिर काट दिया. हत्या फ़तेहपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई. मृतिका बालिग थी और मिठवारा निवासी अब्दुल रशीद की पुत्री थी.
लखनऊ : यूपी के बाराबंकी जिले में प्रेम प्रसंग से नाराज होकर एक व्यक्ति ने अपनी बहन का सिर काट दिया और फिर ‘कटे हुए सिर’ को एक बोरे में भरकर फतेहपुर पुलिस स्टेशन ले गया.स्थानीय लोगों ने उसे सिर ले जाते हुए देखा और फिर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने बहन की हत्या करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, उसकी पहचान रियाज़ (24) के रूप में हुई. आरोपी को जेल भेज दिया गया है. हत्या फ़तेहपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई. मृतिका बालिग थी और मिठवारा निवासी अब्दुल रशीद की पुत्री थी.
बाराबंकी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा ने मीडिया को बताया कि सुबह 11 बजे के आसपास, पीड़िता आसिफा (18) और उसके भाई रियाज के बीच फतेहपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मिठवारा गांव में उनके आवास पर बहस हुई. विवाद आसिफा द्वारा अपने दोस्त चांद बाबू से शादी करने की जिद को लेकर था, लेकिन उसका भाई और परिवार इसके खिलाफ थे.
29 मई को आसिफा के पिता अब्दुल रशीद ने भी चांद बाबू के खिलाफ आईपीसी 366 (शादी करने के लिए एक महिला का अपहरण) के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी. बाद चांद बाबू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. आसिफा चांद बाबू के साथ शादी कर जीवन शुरू करना चाहती थी, जिसके चलते गुरुवार की सुबह विवाद हो गया. एएसपी मिश्रा ने कहा, गुस्से में रियाज़ ने एक तेज धार वाला हथियार उठाया और उसकी बहन का सिर काट दिया. फिर उसका सिर बोरे में भरकर पुलिस स्टेशन चला गया. परिजनों ने आरोपी भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




