कोरोना वायरस संक्रमण की चेन तोड़ने के जारी रखें सभी प्रयास : योगी आदित्यनाथ

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
कोरोना वायरस संक्रमण की चेन तोड़ने के जारी रखें सभी प्रयास : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस संक्रमण की चेन को तोड़ने के सभी प्रयास जारी रखने के निर्देश देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि लखनऊ, कानपुर नगर, गोरखपुर और शाहजहांपुर जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है.

योगी आदित्यनाथ ने यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मेडिकल जांच के कार्य को पूरी गति से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की चेन को तोड़ने के सभी प्रयास जारी रखे जाएं.

इस कार्य में जांच के साथ-साथ निगरानी, संक्रमितों के संपर्कों का पता लगाना तथा घर-घर सर्वे की भी महत्वपूर्ण भूमिका है. इसके मद्देनजर इन कार्यों को भी पूरी तेजी से संचालित किया जाये. मुख्यमंत्री ने राज्य में अब तक कोविड-19 की 50 लाख 80 हजार से अधिक जांच किये जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाये रखने के निर्देश दिये.

प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी बाजारों की साप्ताहिक बंदी शनिवार व रविवार को ही रहेगी. योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रभावित लोगों को मकान के क्षतिग्रस्त होने पर मुआवजा अविलंब उपलब्ध कराया जाये.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola