ePaper

यूपी चुनाव में 'डोनाल्ड ट्रंप' की एंट्री , अखिलेश यादव बोले- PM मोदी ने उन्हें डुबोया, अब CM योगी की बारी

Updated at : 11 Feb 2022 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी चुनाव में 'डोनाल्ड ट्रंप' की एंट्री , अखिलेश यादव बोले- PM मोदी ने उन्हें डुबोया, अब CM योगी की बारी

PM Narendra Modi CM yogi Adityanath Photo: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अपनी एक फोटो ट्वीट की, जो खूब वायरल हो रही है. अब इस फोटो पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शायराना अंदाज में तंज कसा है.

विज्ञापन

PM Narendra Modi CM yogi Adityanath Photo: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर शायरना अंदाज में तंज कसा है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक फोटो को ट्वीट कर कहा, जीत की अपील कर के, जिसका भी है हाथ उठाया… वो जितने भी वोट से हारता, उससे ज़्यादा से हरवाया.


सीएम योगी का ट्वीट बना चर्चा का विषय

बता दें, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के मतदान से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक फोटो ट्वीट किया था, जो काफी चर्चा का विषय बना. इस फोटो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नजर आए. सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा, पीड़ित, शोषित, दुःखित बान्धवों के हमको हैं कष्ट मिटाने, डटे हुए हैं राष्ट्रधर्म पर सीना ताने… कदम निरंतर चलते जिनके, श्रम जिनका अविराम है. विजय सुनिश्चित होती उनकी, घोषित यह परिणाम है.


Also Read: UP Chunav 2022: PM Modi के साथ CM Yogi ने ट्वीट किया फोटो, कहा- विजय सुनिश्चित होती उनकी…
सीएम योगी ने 21 नवंबर को भी ट्वीट की थी पीएम मोदी के साथ फोटो

गौरतलब है कि 21 नवंबर को भी सीएम योगी ने पीएम मोदी के साथ एक फोटो शेयर की थी. इस फोटो में प्रधानमंत्री ने अपना बायां हाथ उनके कंधे पर रखा हुआ है. दोनों के बीच किसी मुद्दे पर गहन विचार विमर्श चल रहा है. फोटो राजभवन के गलियारे की बतायी गई. इस फोटो पर भी अखिलेश यादव ने तंज कसा था.

Also Read: मोदी-योगी की तस्वीर वायरल, अखिलेश यादव बोले- सियासत में कभी यूं भी करना पड़ता है, बेमन से कंधे पर हाथ रख…
सीएम योगी का ट्वीट- हम निकल पड़े हैं प्रण लेकर…

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्विटर अकाउंट से ‘हम निकल पड़े हैं प्रण करके, अपना तन-मन अर्पण करके, जिद है एक सूर्य उगाना है, अम्बर से ऊंचा जाना है, एक भारत नया बनाना है’ लाइनें ट्वीट की थी. इसके अलावा, उन्होंने अपनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो भी ट्वीट की थी. उनके ट्वीट करने के बाद यह फोटो खूब वायरल हुई.


सियासत में कभी यूं भी करना पड़ता है..

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस फोटो पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, दुनिया की खातिर, सियासत में कभी यूं भी करना पड़ता है, बेमन से कंधे पर रख हाथ, कुछ कदम संग चलना पड़ता है.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola