ePaper

UP Chunav 2022: PM Modi के साथ CM Yogi ने ट्वीट किया फोटो, कहा- विजय सुनिश्चित होती उनकी...

Updated at : 09 Feb 2022 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: PM Modi के साथ CM Yogi ने ट्वीट किया फोटो, कहा- विजय सुनिश्चित होती उनकी...

UP Chunav 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के मतदान से पहले सीएम योगी ने पीएम मोदी के साथ अपनी एक फोटो ट्वीट की है, जिसके बाद से सियासी गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है.

विज्ञापन

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होना है. उससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक फोटो ट्वीट किया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है. इस फोटो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नजर आ रहे हैं. इस फोटो को बीजेपी उत्तर प्रदेश के ट्विटर हैंडल से भी ट्वीट किया गया है.

सीएम योगी का ट्वीट

सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा, पीड़ित, शोषित, दुःखित बान्धवों के हमको हैं कष्ट मिटाने, डटे हुए हैं राष्ट्रधर्म पर सीना ताने… कदम निरंतर चलते जिनके, श्रम जिनका अविराम है. विजय सुनिश्चित होती उनकी, घोषित यह परिणाम है.


Also Read: मोदी-योगी की तस्वीर वायरल, अखिलेश यादव बोले- सियासत में कभी यूं भी करना पड़ता है, बेमन से कंधे पर हाथ रख…
पीएम मोदी- सीएम योगी की पहले भी वायरल हुई थी एक तस्वीर

सीएम योगी के द्वारा ट्वीट किए फोटो में पीएम नरेंद्र मोदी और वह अपना बायां हाथ ऊपर उठाये हुए हैं. दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. इससे पहले, 21 नवंबर को पीएम मोदी और सीएम योगी की एक और फोटो वायरल वायरल हुई थी. इस फोटो में प्रधानमंत्री ने अपना बायां हाथ मुख्यमंत्री के कंधे पर रखा हुआ है. दोनों के बीच किसी मुद्दे पर गहन विचार विमर्श चल रहा है. फोटो राजभवन के गलियारे की बतायी गई थी.


अखिलेश यादव का शायराना अंदाज में कसा तंज

वायरल फोटो पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर तंज कसा था, उन्होंने कहा- दुनिया की खातिर, सियासत में कभी यूं भी करना पड़ता है, बेमन से कंधे पर रख हाथ, कुछ कदम संग चलना पड़ता है.

पहले चरण में इन 11 जिलों में होगा मतदान

शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर (नोएडा), बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, अलीगढ़.

पहले चरण की 58 सीटें

नोएडा, दादरी, जेवर, सिंकदराबाद, बुलंदशहर, मेरठ कैंट, मेरठ, मेरठ साउथ, छपरौली, बरौत, बागपत, लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदी नगर, दौलाना, हापुड़, कैराना, थाना भवन, शामली, बुढ़ाना, छरतावल, पुरकाजी, मुजफ्फरनगर, खतौली, मीरापुर, सिवालखास, सरधना, हस्तीनापुर, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, सयाना, अनूपशहर, देबाई, शिकारपुर, खुर्जा, खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोइल, अलीगढ़, इगलास, छाता, मंत, गोवर्धन, मथुरा, बलदेव, एतमादपुर, आगरा कैंट, आगरा साउथ, आगरा नॉर्थ, आगरा रूरल, फतेहपुर सीकरी, फतेहाबाद और बाह विधानसभा सीट.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola