ePaper

Aaj ka Panchang 11 नवंबर 2023: कार्तिक कृष्ण पक्ष नरक चतुर्दशी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विशेष उपाय

Updated at : 11 Nov 2023 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj ka Panchang 11 नवंबर 2023: कार्तिक कृष्ण पक्ष नरक चतुर्दशी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विशेष उपाय

Aaj Ka Panchang 11 November 2023: पंचांग का खास महत्व है. पंचांग के जरिए शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, शुभ योग, दिन के अशुभ समय, ग्रहों की स्थिति आदि का पता चलता है. पंचांग से दिशाशूल, सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी मिलती है. इसके जरिए शुभ कार्य का समय जाना जा सकता है.

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 11 नवंबर शनिवार 2023: पंचांग (Panchang) का खास महत्व है. पंचांग के जरिए शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, शुभ योग, दिन के अशुभ समय, ग्रहों की स्थिति आदि का पता चलता है. पंचांग से दिशाशूल, सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी मिलती है. इसके जरिए शुभ कार्य का समय जाना जा सकता है, साथ ही किस समय व्यक्ति को सावधान रहना चाहिए, इसका भी पता चलता है. सनातन परंपरा में किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य को शुरू करने से पहले शुभ मुहूर्त पर विशेष ध्यान दिया जाता है. मान्यता है कि शुभ मुहूर्त के दौरान किए गए कार्य से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है. यह परंपरा पौराणिक काल से चली आ रही है. वैदिक शास्त्र के अनुसार, शुभ मुहूर्त वह विशेष समय होता है, जब सौरमंडल में ग्रह और नक्षत्र की स्थिति वशिष्ठ कार्य के लिए शुभ होती है. यही कारण है कि बाधा और समस्याओं को दूर रखने के लिए शुभ मुहूर्त का पालन किया जाता है. आज 11 नवंबर 2023 दिन शनिवार का पंचांग (Saturday Panchang) क्या कहता है.

आज का पंचांग लखनऊ: 11 नवंबर शनिवार 2023

धनतेरस के दिन लोग सोना, चांदी, आभूषण, घर, वाहन खरीदते हैं. धनतेरस पर लोग सोने-चांदी की वस्‍तुएं और बर्तन जरूर खरीदते हैं और इसके पीछे ऐसी मान्‍यता है कि इस दिन जो भी वस्‍तु खरीदते हैं, उसमें कई गुना वृद्धि होती है. हिंदू पंचाग के मुताबिक धनतेरस पर 59 साल बाद ग्रहों का बहुत ही दुर्लभ संयोग बन रहा है. इस बार धनतेरस पर शनि अपनी राशि कुंभ में 30 साल बाद रहेंगे. वहीं, शुक्र कन्या राशि में और गुरु होंगे मेष राशि में और सूर्य होंगे तुला राशि में रहेगा. आइए जानते हैं इस साल धनत्रयोदशी पर खरीदारी का क्या शुभ मुहूर्त रहेगा.

कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी दिन -01:13 उपरांत चतुर्दशी

श्री शुभ संवत-2080, शाके-1945,

हिजरी सन-1444-45

सूर्योदय: 06:26

सूर्यास्त: 17:13

चन्द्रोदय: 04:15

चन्द्रास्त: 15:59

अशुभ मुहूर्त

गुलिक काल: 06:26 − 07:47

यमगण्ड: 13:11 − 14:31

दूर मुहूर्तम्:

19:32 − 19:34

19:34 − 19:35

सूर्योदय कालीन नक्षत्र- चित्रा उपरांत स्वाति, योग- प्रीति, करण-व,

सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- तुला, चंद्रमा- कन्या, मंगल-तुला, बुध- वृश्चिक, गुरु-मेष, शुक्र-कन्या, शनि-कुंभ, राहु-मीन, केतु-कन्या

आज का पंचांग: 11 नवंबर 2023: चौघड़िया शनिवार

चौघड़िया के बारे में सटीक चौघड़िया सूची के साथ जानें और दिन का सबसे शुभ समय निर्धारित करें. यदि आप कुछ नया शुरू कर रहे हैं या यात्रा पर जा रहे हैं तो चौघड़िया से आप आज के शुभ मुहूर्त या सबसे अच्छे समय को पूर्व निर्धारित कर सकते हैं. जैसा कि नाम से पता चलता है, चौघड़िया, जो कि वैदिक हिंदू कैलेंडर है, जिसमें 96 मिनट की ‘चार घड़ी’ शामिल हैं, जिसमें प्रत्येक घड़ी 24 मिनट के बराबर है.

दिन का चौघड़िया-करने योग्य गतिविधियां

काल- प्रात: 06:00 से 07:30 तक काल (मशीन, निर्माण और कृषि संबंधी गतिविधियां)

शुभ- प्रातः 07:30 से 09:00 तक शुभ (विवाह, धार्मिक, शिक्षा गतिविधियां)

रोग- प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक रोग (वाद-विवाद, प्रतियोगिता, विवाद निपटारा)

उद्वेग- प्रातः10:30 बजे से 12:00 बजे तक उद्वेग (सरकार से संबंधित कार्य)

चार- दोपहरः 12:00 से 01:30 बजे तक चर (यात्रा, सौंदर्य, नृत्य, सांस्कृतिक गतिविधियां)

लाभ- दोपहरः 01:30 से 03:00 बजे तक लाभ (नया व्यवसाय, शिक्षा प्रारंभ करें)

अमृत- दोपहरः 03:00 से 04:30 बजे तक अमृत (सभी प्रकार के कार्य-विशेष रूप से दुग्ध उत्पाद संबंधित)

काल- शामः 04:30 से 06:00 तक काल (मशीन, निर्माण और कृषि संबंधी गतिविधियां)

उपाय

उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करें और गुड़ आदि का दान करें।

आराधनाः ऊं सौम्यरुपाय विद्महे वाणेशाय धीमहि तन्नौ सौम्यः प्रचोदयात् ।।

खरीदारी के लिए शुभ समयः

दोपहरः 03:00 से 04:30 बजे तक

व्रज्याम काल: कोई नहीं

राहु काल: प्रात: 9:08 से 10:29 तक

विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola