ePaper

यूपी में 10 दलितों की हत्या के मामले में 42 साल बाद 90 साल के बुजुर्ग को उम्रकैद

Updated at : 02 Jun 2023 11:55 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी में 10 दलितों की हत्या के मामले में 42 साल बाद 90 साल के बुजुर्ग को उम्रकैद

सीबीआइ कोर्ट दूसरी चार्जशीट दाखिल.

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक उच्च जाति के राशन दुकान के मालिक के खिलाफ शिकायत करने पर 10 दलितों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

विज्ञापन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में उच्च जाति के राशन दुकान के मालिक के खिलाफ शिकायत करने पर 10 दलितों की गोली मारकर हत्या करने के मामले में बयालीस साल बाद, फिरोजाबाद की एक स्थानीय अदालत ने एकमात्र जीवित आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. आरोपी 90 साल के हैं. लंबी सुनवाई के दौरान अपराध के आरोपी नौ अन्य लोगों की मौत हो गई. सरकार के वकील (डीजीसी), राजीव उपाध्याय प्रियदर्शी ने कहा, “मामले को 2021 में फिरोजाबाद स्थानांतरित कर दिया गया था और उसी के अनुसार फैसला किया गया था.”

50,000 का जुर्माना लगाया गया

डीजीसी राजीव उपाध्याय प्रियदर्शी ने कहा, “42 साल पुराने इस मामले में एकमात्र जीवित आरोपी गंगा दयाल फैसले के दिन (31 मई, 2023) को जीवित था. उसे जिला न्यायाधीश हरवीर सिंह ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी.” फिरोजाबाद की जिला एवं सत्र अदालत ने बुधवार को फैसला सुनाया. मामले की सुनवाई मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में और फिर मैनपुरी के जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में हुई. दयाल को हत्या के लिए दोषी ठहराया गया. आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई. 50,000 का जुर्माना लगाया गया. आरोपी को हत्या के प्रयास के लिए भी दोषी ठहराया गया और 10 साल की जेल और ₹ 5,000 के जुर्माने की सजा सुनाई गई.

1981 में शिकोहाबाद के साधुपुर गांव की है घटना 

डीजीसी ने कहा, “हत्या दिसंबर 1981 में शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के साधुपुर गांव में हुई थी. दुश्मनी का कारण कुछ दलित ग्रामीणों द्वारा एक राशन दुकान के मालिक के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत थी, जिसने अपने नौ साथियों के साथ बदला लिया और अपने घर में खाना बना रहे इन लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की. उन्होंने कहा कि रेलवे के एक अधिकारी ने साधुपुर गांव के मुखिया मुनि चंद्रा से सूचना मिलने के बाद शिकोहाबाद थाने में हत्या की घटना के बारे में पुलिस को फोन किया था.

विज्ञापन
अनुज शर्मा

लेखक के बारे में

By अनुज शर्मा

Senior Correspondent

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola