अयोध्या 14 कोसी और पांच कोसी परिक्रमा में 20 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान, तैयारियां शुरू

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अयोध्या की विख्यात 14 कोसी परिक्रमा 20 नवंबर 2023 की रात्रि 2:09 बजे से शुरू होकर 21 नवंबर की रात 11:38 बजे तक चलेगी. वहीं पांच कोसी परिक्रमा 22 नवंबर 2023 की रात 9:25 बजे से 23 नवंबर की शाम 7:21 बजे तक चलेगी

विज्ञापन

अयोध्या की विख्यात 14 कोसी परिक्रमा 20 नवंबर 2023 की रात्रि 2:09 बजे से शुरू होकर 21 नवंबर की रात 11:38 बजे तक चलेगी. वहीं पांच कोसी परिक्रमा 22 नवंबर 2023 की रात 9:25 बजे से 23 नवंबर की शाम 7:21 बजे तक चलेगी. प्रशासन का अनुमान है कि 14 कोसी और पांच कोसी परिक्रमा में करीब 15 से 20 लाख श्रद्धालु शामिल हो सकते हैं. जिला प्रशासन ने इसी के मद्देनजर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. डीएम नितीश कुमार ने गुरुवार को परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं. परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola