मुलायम सिंह यादव पेट में दर्द की शिकायत के बाद पीजीआई में भर्ती
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को पेट में दर्द की शिकायत के चलते बुधवार को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजी पीजीआई) में भर्ती कराया गया है. पीजीआई के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर अमित अग्रवाल ने बताया कि मुलायम सिंह यादव की चिकित्सा जांच चल रही है. उन्होंने बताया कि उनका […]
विज्ञापन
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को पेट में दर्द की शिकायत के चलते बुधवार को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजी पीजीआई) में भर्ती कराया गया है.
विज्ञापन
पीजीआई के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर अमित अग्रवाल ने बताया कि मुलायम सिंह यादव की चिकित्सा जांच चल रही है.
उन्होंने बताया कि उनका अल्ट्रासाउंड और एंडोस्कोपी कराया गया है तथा डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखरेख कर रही है. अग्रवाल ने बताया कि मुलायम की हालत स्थिर है.
गौरतलब है कि 79 वर्षीय मुलायम, देश के रक्षा मंत्री के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन