यौन उत्पीड़न के आरोपी स्वामी चिन्मयानंद को अस्पताल से मिली छुट्टी, शाहजहांपुर जेल भेजे गए
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Oct 2019 10:48 AM
विज्ञापन
लखनऊः पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं यौन उत्पीड़न के आरोपी स्वामी चिन्मयानंद को सोमवार रात संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीआई) से छुट्टी दे दी गयी. इसके बाद चिन्मयानंद को शाहजहांपुर जेल भेज दिया गया. पीजीआई द्वारा देर शाम जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया कि स्वामी चिन्मयानंद को आज शाम साढे़ छह बजे पीजीआई के हृदय […]
विज्ञापन
लखनऊः पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं यौन उत्पीड़न के आरोपी स्वामी चिन्मयानंद को सोमवार रात संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीआई) से छुट्टी दे दी गयी. इसके बाद चिन्मयानंद को शाहजहांपुर जेल भेज दिया गया. पीजीआई द्वारा देर शाम जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया कि स्वामी चिन्मयानंद को आज शाम साढे़ छह बजे पीजीआई के हृदय रोग विभाग से छुट्टी (डिस्चार्ज) दे दी गयी.
इस बारे में जब पीजीआई के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमित अग्रवाल से बात की गई तो उन्होंने चिन्मयानंद को अस्पताल से छुट्टी मिलने की पुष्टि की. चिन्मयानंद को 23 सितंबर को सीने में दर्द तथा निम्न रक्तचाप की शिकायत के बाद संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था. उनकी एंजियोग्राफी की गयी लेकिन कोई ब्लॉकेज नहीं पाया गया. स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याओं के कारण वह अब तक पीजीआई में ही भर्ती थे.
छात्रा की जमानत अर्जी खारिज
इससे पहले सोमवार को ही स्वामी चिन्मयानंद और पीड़िता दोनों की जमानत याचिका खारिज हो गई. जनपद न्यायाधीश की अदालत में दोनों पक्षों की बहस के बाद जमानत अर्जी खारिज कर दी गई. इस मामले में स्वामी चिन्मयानंद 20 सितंबर से न्यायिक हिरासत में हैं. वहीं 25 सितंबर से पीड़ित छात्रा भी न्यायिक हिरासत में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










