चुनाव परिणाम की समीक्षा के लिए मायावती ने बुलायी उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने लोकसभा चुनाव के परिणाम की समीक्षा के लिए सोमवार को उत्तर प्रदेश के पार्टी पदाधिकारियों और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की बैठक बुलायी है. सूत्रों के अनुसार, दिल्ली स्थित बसपा कार्यालय में आहूत बैठक में पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष आरएस कुशवाहा, राज्य में पार्टी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने लोकसभा चुनाव के परिणाम की समीक्षा के लिए सोमवार को उत्तर प्रदेश के पार्टी पदाधिकारियों और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की बैठक बुलायी है. सूत्रों के अनुसार, दिल्ली स्थित बसपा कार्यालय में आहूत बैठक में पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष आरएस कुशवाहा, राज्य में पार्टी के सभी विधायक, नवनिर्वाचित सांसद, प्रदेश के सभी जोनल को-ऑर्डिनेटर के अलावा सभी जिला अध्यक्षों को भी बुलाया गया है.

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बसपा प्रमुख मायावती लोकसभा चुनाव परिणाम की पिछले तीन दिनों से राज्यवार समीक्षा कर रही हैं. लोकसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन के बावजूद पार्टी को उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिल सके. 16वीं लोकसभा के चुनाव में एक भी सीट जीतने में नाकाम रही बसपा को हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में उत्तर प्रदेश से महज 10 सीटों पर जीत हासिल हो सकी है.

चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन से नाराज मायावती ने शनिवार को पिछली बैठक में दो राज्यों, मध्यप्रदेश और दिल्ली के बसपा अध्यक्षों सहित छह राज्यों के पार्टी प्रभारियों को पद से हटा दिया था. इनमें कुशवाहा भी शामिल हैं. उन्हें उत्तराखंड के प्रभारी पद से हटा कर मायावती ने एमएल तोमर को राज्य का नया प्रभारी बनाया है.

सूत्रों के अनुसार, बसपा प्रमुख लोकसभा चुनाव परिणाम के आधार पर उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के प्रदर्शन की जिलेवार समीक्षा कर रही हैं. इसके आधार पर जोनल को-ऑर्डिनेटर और जिला अध्यक्षों की जिम्मेदारी तय की जायेगी. बसपा के उत्तर प्रदेश में 19 विधायक हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola