सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव अस्पताल में भरती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Apr 2019 5:50 PM
लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को नियमित जांच के लिए शुक्रवार की सुबह संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया. ऐसी संभावना है कि आज देर शाम तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जायेगी. संजय गांधी पीजीआई के इन्डोक्राइन विभाग के प्रो सुशील गुप्ता ने बताया कि […]
लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को नियमित जांच के लिए शुक्रवार की सुबह संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया. ऐसी संभावना है कि आज देर शाम तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जायेगी. संजय गांधी पीजीआई के इन्डोक्राइन विभाग के प्रो सुशील गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को मुलायम को नियमित जांच के लिए पीजीआई लाया गया.
जांच के दौरान पता चला कि उनकी शुगर का स्तर बढ़ा हुआ है. उन्हें तुरंत पीजीआई के आपात विशेष वार्ड में भर्ती किया गया जहां उनकी सभी जांच हो रही है. यादव को देखने वाले चिकित्सकों की टीम में प्रो.राकेश कपूर, प्रो अमित अग्रवाल, प्रो.सुशील गुप्ता और डा.अभय वर्मा शामिल हैं. प्रो.गुप्ता ने बताया कि जांच के बाद शाम तक यादव को घर भेज दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










