उत्तर प्रदेश : औरैया में दो साधुओं की हत्या, एक घायल, इलाके में जबर्दस्त तनाव

Updated:
विज्ञापन

लखनऊ : औरैया जिले के बिधुना में दो साधुओं की हत्या कर दी गयी जबकि एक अन्य साधू गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है. इलाके में जबर्दस्त तनाव के बाद वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं. अपर पुलिस महानिदेशक (कानपुर रेंज) अविनाश […]

विज्ञापन

लखनऊ : औरैया जिले के बिधुना में दो साधुओं की हत्या कर दी गयी जबकि एक अन्य साधू गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है. इलाके में जबर्दस्त तनाव के बाद वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं. अपर पुलिस महानिदेशक (कानपुर रेंज) अविनाश चंद्रा ने बताया कि साधुओं पर धारदार हथियार से हमला किया गया है क्योंकि उनके शरीर पर कई जगह जख्म मिले हैं.

विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना ने फोन पर बताया कि बिधूना पुलिस स्टेशन के कुदरकोट इलाके के भयानक नाथ मंदिर में बुधवार को तड़के करीब तीन बजे मंदिर के तीन साधुओं पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया. पुलिस ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि ऐसा संदेह है कि इन साधुओं पर हमला इसलिए हुआ क्योंकि वे कथित गौकशी का विरोध करते थे.

बिधुना के पुलिस क्षेत्राधिकारी भाष्कर वर्मा ने बताया कि साधुओं को पहले चारपाई से बांधा गया. बाद में उनकी हत्या कर दी गयी. उन्होंने बताया कि मारे गये साधुओं में लज्जाराम और हल्केराम हैं जबकि रामशरण बुरी तरह से घायल हैं, जिन्‍हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इन तीनों साधुओं की उम्र 50 से 60 साल के बीच है.

स्थानीय लोगों में इस हत्याकांड को लेकर काफी गुस्सा है. पुलिस के अनुसार तनाव को देखते हुये बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नजर रखे हुए है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola