शादी का वादा कर करीब आया सिपाही, गर्भ ठहरते ही बदले तेवर... महिला ने थाने पहुंचकर लगाए गंभीर आरोप

Updated:
विज्ञापन

महिला ने थाने पहुंचकर लगाए गंभीर आरोप

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लखनऊ में डायल-112 के सिपाही पर महिला ने रेप का गंभीर आरोप लगाया है. फेसबुक पर दोस्ती के बाद सिपाही ने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए और फिर गर्भपात के लिए दबाव डाला.

विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ में डायल-112 में तैनात एक सिपाही पर महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का आरोप है कि सिपाही ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. गर्भवती होने के बाद उसने शादी से इनकार कर दिया और गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाया. महिला ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

फेसबुक से शुरू हुई बातचीत, होटल में मिलने का आरोप

महिला के मुताबिक, जून 2025 में फेसबुक के जरिए उसकी बातचीत सिपाही से शुरू हुई थी. इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से मोबाइल नंबर साझा किए. महिला का आरोप है कि जुलाई 2025 में सिपाही ने उसे मुरादाबाद के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया था. वहां दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने.

लखनऊ लाकर किराये के कमरे में रहने का दावा

महिला का कहना है कि होटल में मुलाकात के बाद सिपाही उसे उसके गांव से लखनऊ ले आया. इसके बाद दोनों बीकेटी में किराये के एक कमरे में साथ रहने लगे. महिला के अनुसार, इसी दौरान वह गर्भवती हो गई. आरोप है कि गर्भावस्था की जानकारी होने के बाद सिपाही ने शादी करने से मना कर दिया और उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा.

बीकेटी थाने में शिकायत के बाद महिला थाने पहुंची

महिला ने आरोप लगाया कि उसने 1 सितंबर को बीकेटी थाने में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने की शिकायत की थी, लेकिन तत्काल कार्रवाई नहीं हुई. उसका आरोप है कि थाना प्रभारी ने प्रार्थना पत्र लेने से इनकार करते हुए उसे आपस में मामला निपटाने की बात कही. इसके बाद उसने 11 सितंबर को महिला थाने में शिकायत की.

पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप, जांच के बाद स्पष्ट होगी सच्चाई

महिला का आरोप है कि महिला थाने में भी उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई. उसने महिला थाना प्रभारी पर सिपाही से मिलने वाली रकम लेकर मामला खत्म कराने की सलाह देने का आरोप लगाया. महिला के मुताबिक, शिकायत वापस नहीं लेने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई. मंगलवार को वह दोबारा महिला थाने पहुंची और निष्पक्ष जांच की मांग की. पुलिस का कहना है कि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी नहीं हुई है. जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी.

Must Read- iPhone और 3 लाख नहीं मिले तो बेकाबू हुआ पोता, दादी-बुआ को पीटा, वीडियो देख लोग हैरान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola