VIDEO VIRAL: फोन की EMI नहीं भरी तो युवक को 5 दिन बनाया बंधक, मारपीट के बाद निकलवाया खून
फोन की EMI नहीं चुकाने पर युवक का निकलवाया खून. फोटो- एआई
फोन की EMI न भरने पर एक युवक को लखनऊ में बंधक बनाकर मारपीट की. मामला यहीं पर खत्म नहीं हुआ, आरोपियों ने उसे जबरन अस्पताल ले जाकर खून निकलवाया लिया है. मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.
राजधानी लखनऊ से EMI वसूली को लेकर एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यह घटना निगोहां इलाके की है. फोन की EMI नहीं चुकाने पर एक युवक को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की गई. इतना ही नहीं, पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उससे करीब 5 दिनों तक मजदूरी भी कराई गई और ब्लड बैंक ले जाकर खून निकलवाया गया.
EMI नहीं भरी तो युवक को बनाया बंधक
मामला निगोहां के राजाराम खेड़ा पुरहिया का बताया जा रहा है. आरोप है कि बलिया निवासी एक व्यक्ति और उसके सहयोगियों ने EMI की रकम को लेकर युवक को अपने कब्जे में ले लिया. पीड़ित के मुताबिक, उसे कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया और इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई.
5 दिन तक मजदूरी कराने का आरोप
पीड़ित ने आरोप लगाया कि बंधक बनाए जाने के दौरान उससे 5 दिनों तक मजदूरी कराई गई. विरोध करने पर उसके साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट की गई. मामले में सबसे गंभीर आरोप यह है कि युवक को ब्लड बैंक ले जाकर उसका खून भी निकलवाया गया.
चौकी पहुंचा पीड़ित, पुलिस पर भी उठे सवाल
आरोप है कि किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलने के बाद युवक पुलिस चौकी पहुंचा, लेकिन वहां उसकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई. पीड़ित का दावा है कि उसे कथित तौर पर चौकी से भगा दिया गया. परिवार के लोग भी शिकायत लेकर पहुंचे, लेकिन उन्हें भी थाने से वापस कर दिए जाने का आरोप है.
DCP के आदेश के बाद दर्ज हुआ मुकदमा
मामले ने तूल पकड़ा तो DCP साउथ के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया. पुलिस ने अपहरण समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.
पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी होगी जांच
मामले में पुलिस की शुरुआती भूमिका पर भी सवाल उठे हैं. शिकायतकर्ता के आरोपों को देखते हुए दोषी पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच के आदेश दिए गए हैं. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पीड़ित की शिकायत पर शुरुआती स्तर पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई.
ये भी पढ़ें: VIDEO: NEET पास युवक ने चुनी चोरी की राह... गर्लफ्रेंड के इलाज पर खर्च किए 80 लाख, जानिए पूरा मामला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए