UP वालों के लिए खुशखबरी, लखनऊ में चारबाग से वसंतकुंज तक बनेंगे 12 मेट्रो स्टेशन, जानें पूरा रूट

Updated:
विज्ञापन

लखनऊ में बनेंगे 12 नए मेट्रो स्टेशन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लखनऊ में मेट्रो का जाल बिछ रहा है. चारबाग से वसंतकुंज तक ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के अंडरग्राउंड रूट को अंतिम रूप दे दिया गया है. इस नए कॉरिडोर पर 12 मेट्रो स्टेशन बनेंगे, जो शहर की कनेक्टिविटी को बढ़ाएंगे.

विज्ञापन

Lucknow Metro New Route : राजधानी लखनऊ में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है. चारबाग से वसंतकुंज तक बनने वाले ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर (फेज-1बी) के अंडरग्राउंड रूट को अंतिम रूप दे दिया गया है. इस कॉरिडोर पर कुल 12 मेट्रो स्टेशन बनाये जाएंगे. करीब 11.165 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर के निर्माण पर 5,801 करोड़ रुपये खर्च होंगे. अंडरग्राउंड हिस्से के लिए अगले महीने टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है. इसके बाद निर्माण कार्य भी शुरू किया जा सकता है. पूरे कॉरिडोर को वर्ष 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

विज्ञापन

7 स्टेशन होंगे अंडरग्राउंड

ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर में कुल 6.879 किलोमीटर हिस्सा अंडरग्राउंड होगा. इस हिस्से में सात स्टेशन बनाये जाएंगे. इनमें चारबाग, गौतमबुद्ध मार्ग, अमीनाबाद, पाण्डेयगंज, सिटी रेलवे स्टेशन, मेडिकल चौराहा और चौक शामिल हैं. अंडरग्राउंड रूट कई जगह घुमावदार होगा. गौतमबुद्ध मार्ग से मेट्रो अमीनाबाद की तरफ मुड़ेगी. इसके बाद पाण्डेयगंज से सिटी रेलवे स्टेशन और फिर चौक की तरफ रूट होगी.

5 स्टेशन एलिवेटेड होंगे

कॉरिडोर का 4.286 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड होगा. इस हिस्से में ठाकुरगंज, बालागंज, सरफराजगंज, मूसाबाग और वसंतकुंज में पांच स्टेशन बनेंगे. इस तरह चारबाग से वसंतकुंज के बीच कुल 12 मेट्रो स्टेशन तैयार होंगे, जिनमें सात अंडरग्राउंड और पांच एलिवेटेड स्टेशन होंगे.

रेलवे और सीवर लाइन को बचाने के लिए बदला गया रूट

सर्वे के बाद अंडरग्राउंड रूट को कुछ स्थानों पर घुमावदार रखने का फैसला किया गया है. इसके पीछे रेलवे लाइन, सीवर लाइन और अन्य मौजूदा संसाधनों को नुकसान से बचाना प्रमुख वजह बतायी गयी है. पाण्डेयगंज के आगे मेट्रो ट्रैक यहियागंज मार्केट में नादान महल रोड के नीचे से गुजरेगा. इसके बाद सिद्धनाथ मंदिर से पहले स्टेशन की ओर ट्रैक कर्व लेगा. वहीं, केजीएमयू चौराहे के आगे मेट्रो हल्का मुड़ते हुए कंपनीबाग की तरफ जाएगी, जहां चौक स्टेशन बनाया जाएगा.

चारबाग बनेगा इंटरचेंज स्टेशन

ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर में चारबाग स्टेशन इंटरचेंज स्टेशन के तौर पर विकसित किया जाएगा. यहां दोनों तरफ एंट्री और एग्जिट गेट होंगे. यात्री नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर से ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के स्टेशन तक आसानी से आ-जा सकेंगे. इसके अलावा ट्रेनों के संचालन के लिए क्रॉसओवर भी बनाया जाएगा. इससे जरूरत के मुताबिक ट्रेनों को आगे या पीछे करके निर्धारित रूट पर लाया जा सकेगा.

2030 तक पूरा करने का लक्ष्य

चारबाग से वसंतकुंज तक बनने वाले इस ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर की कुल लंबाई 11.165 किलोमीटर होगी. इसमें 6.879 किलोमीटर अंडरग्राउंड और 4.286 किलोमीटर एलिवेटेड हिस्सा होगा. पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 5,801 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे और वर्ष 2030 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

Also Read : PM मोदी के जन्मदिन पर काशी से वडनगर तक निकलेगी बाइक यात्रा, 20 दिन बाद होगा समापन, 71 विधानसभा तक पहुंचेगा अभियान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola