लखनऊ के जाम से हैं परेशान, अब ट्रैफिक पुलिस सुनेगी आपकी बात, QR कोड स्कैन कर भेजें सुझाव, जानें पूरा तरीका

Updated:
विज्ञापन

QR कोड स्कैन कर भेजें सुझाव

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लखनऊ में ट्रैफिक जाम से परेशान हैं, अब आप आसानी से ट्रैफिक पुलिस को सीधे सुझाव दे सकते हैं. 'सहभागिता पहल' के तहत QR कोड स्कैन कर अपनी समस्या बताएं.

विज्ञापन

Lucknow Traffic News: राजधानी में अगर आप रोजाना लगने वाले जाम से परेशान हैं तो अब ट्रैफिक पुलिस को सीधे अपना सुझाव दे सकते हैं. लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ‘सहभागिता पहल’ शुरू की है. इसके तहत शहरवासी किसी सड़क, चौराहे, स्कूल के आसपास की ट्रैफिक समस्या, पार्किंग, असुरक्षित यू-टर्न या पैदल यात्रियों की परेशानी से जुड़ा अपना सुझाव QR कोड स्कैन कर भेज सकेंगे. ट्रैफिक पुलिस इन सुझावों का परीक्षण करने के बाद उपयोगी समाधान का ट्रायल करेगी.

विज्ञापन

जाम से लेकर पार्किंग तक दे सकते हैं सुझाव

लखनऊ ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, किसी चौराहे पर नियमित जाम, खतरनाक यू-टर्न, पैदल चलने वालों के लिए परेशानी, स्कूलों के आसपास यातायात अव्यवस्था या पार्किंग की समस्या से जुड़े सुझाव दिए जा सकते हैं. इसके लिए तकनीकी विशेषज्ञ होना जरूरी नहीं है. समस्या को समझकर दिया गया व्यावहारिक और उपयोगी सुझाव महत्वपूर्ण होगा.

सुझावों की जांच के बाद होगा ट्रायल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में शहरवासियों से मिले सुझावों पर काम किया गया, जिससे कई समस्याओं का समाधान हुआ. इसी क्रम में अब QR कोड जारी किया गया है. सभी सुझावों को परिस्थितियों, सड़क सुरक्षा और तकनीकी मानकों के आधार पर जांचा जाएगा. इसके बाद संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर समाधान की दिशा में काम किया जाएगा.

QR कोड स्कैन कर ऐसे भेजें सुझाव

QR कोड स्कैन भेजें सुझाव
QR कोड स्कैन भेजें सुझाव

QR कोड स्कैन करने पर गूगल फॉर्म खुलेगा. आप QR कोड स्कैन करके या दिए गए लिंक पर क्लिक करके सीधे फॉर्म भर सकते हैं. इसमें सबसे पहले संबंधित स्थान का नाम और समस्या से जुड़ी फोटो अपलोड करनी होगी. इसके बाद समस्या क्या है, किस समय या कब-कब होती है और उसका संभावित समाधान क्या हो सकता है, इसकी जानकारी देनी होगी. समस्या किस विभाग से जुड़ी है, इसकी जानकारी न होने पर भी सुझाव भेजा जा सकता है. इसके अलावा फॉर्म में अपना नाम, मोबाइल नंबर और व्हाट्सऐप नंबर भी दर्ज करना होगा.

हर समस्या के लिए अलग फॉर्म भरना होगा

रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रैफिक पुलिस ने हर अलग स्थान या समस्या के लिए अलग-अलग फॉर्म भरना होगा. सुझाव हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में भेजे जा सकते हैं. डीसीपी ट्रैफिक ने शहरवासियों के साथ-साथ कल्याण संघों, व्यापार मंडलों, शिक्षण संस्थानों, परिवहन संगठनों और सड़क सुरक्षा से जुड़े लोगों से भी इस पहल में शामिल होने की अपील की है.

Must Read: अब त्योहारों में कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म, प्रयागराज से इन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola