Lok Sabha Election 2024: 'मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं', रायबरेली में बोलीं सोनिया गांधी, आपको निराश नहीं करेंगे राहुल गांधी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 May 2024 6:04 PM

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 | PTI

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने रायबरेली में आयोजित एक चुनावी कार्यक्रम में शिरकत करते हुए भावुक बयान दिया है. सोनिया गांधी ने लोगों से कहा कि वो अपना बेटा आप लोगों को सौंप रही हूं. उन्होंने लोगों से कहा कि राहुल गांधी आपको निराश नहीं करेंगे.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024:कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रायबरेली में एक चुनावी सभा की. जनसबा में उन्होंने कहा कि मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं, जैसे आपने मुझे अपना माना वैसे ही राहुल को अपना मानना. सोनिया ने लोगों से कहा कि राहुल आपको निराश नहीं करेंगे. इस मौके पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव भी मौजूद थे. सोनिया ने यह भी कहा कि 20 साल तक एक सांसद के रूप में मुझे सेवा करने का मौका मिला है. यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है. रायबरेली मेरा परिवार है, अमेठी भी मेरा घर है. न केवल जीवन की कोमल यादें जुड़ी हैं बल्कि पिछले 100 साल से मेरे परिवार की जड़ इस मिट्टी से जुड़ी है.

राहुल गांधी ने अखिलेश यादव के साथ की रैली
बता दें. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ एक संयुक्त रैली की. इस दौरान सोनिया गांधी ने मंच से लोगों को संबोधित किया. कार्यक्रम में कांग्रेस के कई नेता शामिल हुए. बता दें सोनिया गांधी इससे पहले रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ती थी, लेकिन अब वो राज्यसभा सांसद हो गई है. अब इस सीट से राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं.


सोनिया गांधी ने की भावुक अपील
सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा कि हमारे परिवार की जड़ें इस भूमि की मिट्टी से जुड़ी हुई हैं. गंगा मां की तरह पवित्र यह रिश्ता अवध और रायबरेली के किसान आंदोलन से शुरू हुआ था. इंदिरा जी के दिल में रायबरेली के लिए एक विशेष स्थान था. मैंने उन्हें बहुत करीब से काम करते देखा है. मैंने राहुल और प्रियंका को वही शिक्षा दी है, जो इंदिरा जी और रायबरेली के लोगों ने मुझे दी थी. कमजोरों की रक्षा करो, न्याय के खिलाफ लड़ो, पवित्र बनो. सोनिया ने लोगों से कहा कि तुम्हारे प्यार ने मुझे कभी अकेला महसूस नहीं कराया. मेरे पास जो कुछ भी है वह तुम्हारा है. मैं अपना बेटा तुम्हें सौंप रहा हूं, तुम्हें उसे स्वीकार करना होगा, जैसे तुमने मुझे स्वीकार किया राहुल आपको निराश नहीं करेंगे.


Also Read: Today News Wrap: रांची में अमित शाह का रोड शो, यूपी में गरजे पीएम मोदी, सीएम केजरीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, पढ़ें आज दिन भर की बड़ी खबरें

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola