Lok Sabha Election 2024: 'कांग्रेस खत्म करना चाहती है आपका आरक्षण', UP के हमीरपुर में गरजे पीएम मोदी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 May 2024 4:33 PM

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 | PTI

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूपी के हमीरपुर में एक चुनावी सभा में कहा कि आज मैं आपको सपा और कांग्रेस से सावधान करने के लिए आया हूं क्योंकि ये दल आपका वोट तो ले लेते हैं, लेकिन सरकार में आने के बाद सौगात उनको बांटते हैं, जो उनके लिए वोट जिहाद करता है.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के के तहत चार चरणों का मतदान संपन्न हो गया है. पांचवें चरण के लिए सियासी दल पसीना बहा रहे हैं. इसी कड़ी में बीजेपी के दिग्गज प्रचारक और पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की हमीरपुर में एक चुनावी सभा की. प्रदेश की 14 सीटों के लिए 20 मई को यूपी में वोटिंग होगी. हमीरपुर जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस और एसपी पर जमकर हमला किया. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस आजकल हमें धमकी दे रही है कि पाकिस्तान से डरो. पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान को हम घर में घुसकर मारकर आए थे. पीएम मोदी ने लोगों लोगों से सवाल करते हुए कहा कि क्या पाकिस्तान का डर दिखाने वाले वोट देने लायक हैं.

कांग्रेस और एसपी पर भड़को पीएम मोदी

हमीरपुर में आयोजित चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कहा कि समाजवादी पार्टी-कांग्रेस ने चुनाव से पहले अपने इरादे साफ कर दिए है. वे कहते हैं कि वे सभी की संपत्ति की जांच करेंगे और फिर आपकी संपत्ति का एक हिस्सा वोट जिहाद के लिए दिया जाएगा. जो लोग आपके वोटबैंक हैं, क्या आप किसी सरकार को अपनी संपत्ति छीनने देंगे? कांग्रेस अपने चुनावी घोषणा पत्र में कह रही है कि आपके पास कितनी जमीन है, आपका घर कितना बड़ा है, इसका एक्स-रे करेगी.

हमीरपुर में एक सार्वजनिक रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा की कर्नाटक में कांग्रेस ने रातों-रात सभी मुसलमानों को ओबीसी बना दिया, एक दस्तावेज जारी किया और पिछड़े वर्गों का आरक्षण प्रभावित हुआ. पीएम मोदी ने कहा कि वे इसे हर जगह जारी करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि क्या आप समाजवादी-पार्टी और कांग्रेस को ये पाप करने देंगे? अब ये संविधान बदलकर एससी, एसटी और ओबीसी का पूरा आरक्षण मुसलमानों को देना चाहते हैं. मैंने समाजवादी पार्टी से भी कहा था, पिछड़े वर्गों के बारे में बोलते रहें और राजनीति करते रहें, कृपया हिम्मत रखें और पिछड़े वर्गों का आरक्षण छीनने के लिए रची जा रही इस साजिश की निंदा करें लेकिन उन्होंने चुप्पी साध रखी है.

अब कांग्रेस का लक्ष्य मिशन 50- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए यूपी की जमीन से कहा कि अब कांग्रेस का लक्ष्य येन केन प्रकारेण 50 सीट जीतना है ताकि वह अपनी इज्जत बचा सके. प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि मैंने कहा था कि ये शहजादे केरल के वायनाड से भागेंगे. मैंने कहा था कि वो अमेठी की तरफ जाने की हिम्मत नहीं करेंगे- ये खबर भी पक्की निकली. आगे की खबर ये है कि इज्जत बचाने के लिए अब कांग्रेस ने मिशन 50 रखा है. मतलब- कैसे भी करके पूरे देश में 50 सीटें मिल जाएं, ये कांग्रेस का लक्ष्य है.  पीएम मोदी ने कहा कि राहुल गांधी 2019 के आम चुनाव में अमेठी सीट भाजपा नेता स्मृति ईरानी के हाथों गंवा बैठे थे. और इस बार वह रायबरेली सीट से चुनाव मैदान में हैं. भाषा इनपुट से साभार

Also Read: ‘जिस हद तक गिर सकता है गिर जा…’ स्वाति मालीवाल ने किया ट्वीट, CCTV वीडियो को लेकर दिया बड़ा बयान

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola