'जिस हद तक गिर सकता है गिर जा…' स्वाति मालीवाल ने किया ट्वीट, CCTV वीडियो को लेकर दिया बड़ा बयान

Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 May 2024 2:57 PM

विज्ञापन

Swati Maliwal Case Update

Swati Maliwal Case Update: राज्य सभा सांसद स्वाति मालीवाल मामला तूल पकड़ता जा रहा है. पुलिस मामले के आरोपी पीएम विभव कुमार की तलाश में है. पुलिस ने 10 टीमों का गठन किया है. वहीं घटना को लेकर नये वीडियो आने पर स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया है.

विज्ञापन

स्वाति मालीवाल बदसलूकी और मारपीट मामले मामले में नये वीडियो के सामने आने के बाद स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया मंच एक पर एक ट्वीट किया है. अपने ट्वीट में स्वाति ने कहा है कि हर बार की तरह इस बार भी इस राजनीतिक हिटमैन ने खुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं. उन्होंने लिखा है कि अपने लोगों से ट्वीट्स करवाके, आधी बिना संदर्भ की वीडियो चलाके इसे लगता है ये इस अपराध को अंजाम देके खुद को बचा लेगा. उन्होंने यह भी लिखा है कि कोई किसी को पीटते हुए वीडियो बनाता है क्या भला? घर के अंदर की और कमरे की CCTV फुटेज की जांच होते ही सत्य सबके सामने होगा. स्वाति ने यह भी लिखा है कि जिस हद तक गिर सकता है गिर जा, भगवान सब देख रहा है. एक ना एक दिन सब की सच्चाई दुनिया के सामने आएगी.

पीए विभव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज
गौरतलब है कि राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से अभद्रता और मारपीट के मामले ने पूरी तरह से  तूल पकड़ लिया है. मामले में लिखित शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.  फिलहाल पुलिस पीएम वैभव कुमार की तलाश में जुटी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस पूरी तरह एक्शन में आ गई है. घटना की जांच के लिए पुलिस ने 10 टीमों का गठन किया है.

राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने नहीं पेश हुए विभव कुमार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित बदसलूकी के सिलसिले में आज यानी शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला आयोग समक्ष पेश भी नहीं हुए. एनसीडब्ल्यू ने कुमार को सुबह 11 बजे आयोग के समक्ष पेश होने के लिए समन भेजा था. एनसीडब्ल्यू प्रमुख रेखा शर्मा ने कहा कि आयोग की एक टीम गुरुवार को कुमार को नोटिस देने उनके आवास पर गई थी, लेकिन वह घर पर नहीं थे. इस बीच मीडिया से बात करते हुए रेखा शर्मा ने कहा कि कुमार की पत्नी ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया. मेरी टीम आज फिर पुलिस के साथ उनके आवास पर गई. रेखा शर्मा ने कहा कि अगर वह कल तक एनसीडब्ल्यू के सामने पेश नहीं होते हैं, तो हम पूछताछ करने के लिए व्यक्तिगत रूप से जाएंगे.

मालीवाल ने तीस हजारी कोर्ट में दर्ज कराया मामला
आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार की ओर से की गई कथित बदसलूकी के मामले में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को तीस हजारी कोर्ट भी गई. इससे पहले मालीवाल सोमवार सुबह सिविल लाइन थाने में पहुंची जाकर आरोप लगाया था कि केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर उनके साथ मारपीट की थी. दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की और विभव कुमार को आरोपी बनाया.

इन धाराओं के तहत पुलिस ने दर्ज किया केस
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो केजरीवाल के पीए विभव कुमार के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग) इसके अलावा धारा 506 (आपराधिक धमकी), धारा 509 (किसी महिला की गरिमा का अपमान करने के इरादे से कोई शब्द बोलना या कोई इशारा करना) और धारा 323 (हमला करना) के तहत दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है. भाषा इनपुट के साथ
Also Read: Lok Sabha Election 2024 : ‘पंजे और साइकिल के सपने टूट गए, खटाखट खटाखट’, पीएम मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola