60 वर्षीय बुजुर्ग ने पाँच वर्ष के मासूम के साथ किया दुष्कर्म, 5 रुपये का लालच देकर ले गया था घर

Updated:
विज्ञापन

मासूम से दुष्कर्म के आरोप

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 60 वर्षीय व्यक्ति पर पांच रुपये के लालच देकर एक चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

विज्ञापन

Lakhimpur Khiri Crime : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र के सिंगहा कला गांव में करीब चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. परिजनों ने गांव के ही करीब 60 वर्षीय व्यक्ति पर पांच रुपये देने का लालच देकर बच्ची को घर ले जाने और बकरी के बाड़े में उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

पांच रुपये का लालच देकर घर ले जाने का आरोप

परिजनों के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 8:30 बजे बच्ची घर के बाहर थी. आरोप है कि गांव निवासी बुजुर्ग ने उसे पांच रुपये देने की बात कहकर अपने घर ले गया. इसके बाद उसे बकरी के बाड़े में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप है. घटना के बाद बच्ची किसी तरह घर पहुंची. उसकी हालत देखकर परिजन घबरा गए. बच्ची ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए ले गए.

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने बच्ची की चिकित्सकीय जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीओ निघासन शिवम कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिली है. आरोपी को पुलिस हिरासत में लिया गया है. तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : अगर आप भी करना चाहते हैं PhD, तो करें अप्लाई, यूपी के इस विश्वविद्यालय में शुरू हुआ एडमिशन,25 सितंबर तक करें आवेदन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola