अगर आप भी करना चाहते हैं PhD, तो करें अप्लाई, यूपी के इस विश्वविद्यालय में शुरू हुआ एडमिशन,25 सितंबर तक करें आवेदन
PhD करने का सपना है तो करें अप्लाई
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक अभ्यर्थी 25 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. प्रवेश परीक्षा 29 सितंबर को आयोजित होगी.
PhD Admission 2026-27 : राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न विषयों में पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है. विश्वविद्यालय ने पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. प्रवेश विश्वविद्यालय के प्रचलित पीएचडी नियमों और यूजीसी के निर्धारित नियमों के अनुसार होगा.
25 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
विवि के कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह ने बताया कि पीएचडी प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पांच सितंबर से शुरू हो चुकी है. अभ्यर्थी 25 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने के साथ निर्धारित आवेदन शुल्क भी जमा कर सकेंगे.
27 सितंबर को जारी होगा प्रवेश पत्र
विश्वविद्यालय की ओर से 27 सितंबर को आरईटी (रिसर्च इंट्रेंस टेस्ट) का प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा. अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे.
29 सितंबर को होगी रिसर्च इंट्रेंस टेस्ट
पीएचडी में प्रवेश के लिए रिसर्च इंट्रेंस टेस्ट (आरईटी) 29 सितंबर को आयोजित किया जाएगा. परीक्षा के बाद पात्र अभ्यर्थियों के लिए आगे की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी.
तीन अक्टूबर से साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन
विश्वविद्यालय के अनुसार, तीन अक्तूबर से साक्षात्कार, काउंसिलिंग और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू होगी. विषयवार सीटों, आरक्षण, शैक्षणिक पात्रता, शुल्क, प्रवेश प्रक्रिया और अन्य नियमों की जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी.
Also Read : एक तरफ कृष्ण जन्म की खुशियां, दूसरी तरफ मासूम के साथ हो रहा था दुष्कर्म, मंदिर जाने की खुशी मातम में बदली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए