चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे CM योगी, 800 बेघरों परिवारों को जमीन मिलने का किया ऐलान
बाढ़ पीड़ितों से मिले सीएम योगी
Chitrakoot Flood: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जायजा लिया. उन्होंने 800 बेघर परिवारों को जमीन देने और राहत सामग्री पहुंचाने का ऐलान किया है.
Chitrakoot Flood: चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हालात का जायजा लिया. भगवान श्री कामतानाथ की पावन धरती पर उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं. मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर राहत तथा बचाव कार्यों की स्थिति देखी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है. राहत, पुनर्वास और जरूरी सहायता पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल भी है.
800 परिवारों को राहत सामग्री, आश्रयहीनों को मिलेगा आवासीय प्लॉट
प्रभावित 800 परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी. बाढ़ में आश्रयहीन हुए परिवारों को आवास के लिए भूमि आवंटन प्रमाण पत्र दिए जाएंगे. आपदा मोचन निधि से राहत राशि भी प्रदान की जाएगी. सरकार का उद्देश्य लोगों को सहारा देने के साथ उनके पुनर्वास की व्यवस्था करना है. अधिकारियों को निर्देश है कि राहत सामग्री और आर्थिक सहायता जरूरतमंदों तक समय पर पहुंचे, ताकि संकट के दौरान पीड़ित परिवारों को परेशानी न हो और मदद सीधे उन तक पहुंचे.
हवाई सर्वेक्षण से हालात का जायजा, पुनर्वास पर सरकार का फोकस
चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के उफान से बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. मुख्यमंत्री का हवाई सर्वेक्षण राहत-बचाव की समीक्षा के लिए अहम है. सरकार प्रभावित परिवारों तक सहायता पहुंचाने, बेघर लोगों के पुनर्वास तथा राहत व्यवस्था मजबूत करने पर जोर है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हर प्रभावित तक सहायता पहुंचाना, हर आश्रयहीन को सहारा देना और प्रत्येक पीड़ित परिवार को संकट से उबारना डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. प्रशासन राहत कार्यों की निगरानी कर रहा है.
Also Read: यूपी सरकार दे रही 50 किलो चीनी के पैकेट पर भारी छूट, जानें कैसे उठाएं सस्ते रेट का फायदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए