UP के इस जिले के किसानों के लिए खुशखबरी, 100 गज जमीन पर मिलेगा करीब साढ़े पांच लाख रुपये मुआवजा, जानिए क्यों और कैसे

Updated:
विज्ञापन

नोएडा के किसानों के लिए आई खुशखबरी

नोएडा के स्थानीय किसानों को प्राधिकरण की ओर से बड़ी राहत मिली है. न्यू नोएडा के फेज 1 और 2 में किसानों को ग्रेटर नोएडा के बराबर मुआवजा और 6% प्लॉट दिए जाएंगे. फेज 3 और 4 में यमुना प्राधिकरण के बराबर मुआवजा और 7% प्लॉट मिलेंगे.

विज्ञापन

Noida Property News : नोएडा के स्थानीय किसानों के लिए प्राधिकरण की ओर से बड़ी खुशखबरी सामने आई है. न्यू नोएडा यानी दादरी-गाजियाबाद-नोएडा इन्वेस्टमेंट रीजन के फेज 1 और फेज 2 में किसानों को ग्रेटर नोएडा के बराबर मुआवजा देने का फैसला किया गया है. इसके अलावा किसानों को 6 प्रतिशत प्लॉट भी बांटे जाएंगे. वहीं फेज 3 और फेज 4 में यमुना प्राधिकरण के बराबर मुआवजा और 7 प्रतिशत प्लॉट किसानों को दिए जाएंगे. किसानों के मुआवजे में कुल 53 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है.

विज्ञापन

100 गज जमीन पर कितना मिलेगा मुआवजा

अगर आपके पास 100 गज जमीन है तो नए मुआवजा दर के हिसाब से करीब साढ़े पांच लाख रुपये मिलेंगे. दरअसल, 1 गज में 0.8361 वर्गमीटर होता है. इस हिसाब से 100 गज जमीन 83.61 वर्गमीटर होगी. नया मुआवजा दर 6,459 रुपये प्रति वर्गमीटर है. 83.61 वर्गमीटर को 6,459 रुपये से गुणा करने पर 5 लाख 40 हजार 55 रुपये की रकम आती है. यानी 100 गज जमीन पर करीब साढ़े पांच लाख रुपये मुआवजा मिलेगा.

जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी वाले फ्लैटों की रजिस्ट्री को मंजूरी

प्राधिकरण ने जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर बिके फ्लैटों की रजिस्ट्री को भी मंजूरी दे दी है. यह फैसला सेक्टर-21, 25 और अन्य इलाकों में रहने वाले हजारों फ्लैट खरीदारों के लिए राहत भरा है. इससे उनकी संपत्ति का मालिकाना हक स्पष्ट होगा.

अब 6,459 रुपये प्रति वर्गमीटर मिलेगा मुआवजा

सेक्टर-96 स्थित कार्यालय में अथॉरिटी के चेयरमैन दीपक कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. नोएडा के सीईओ कृष्ण करुणेश समेत ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी के अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे. बैठक में नोएडा में किसानों को 6,459 रुपये प्रति वर्गमीटर मुआवजा और 5 प्रतिशत आबादी भूखंड अब नई दरों के अनुसार देने का फैसला लिया गया. इससे पहले 5,324 रुपये प्रति वर्गमीटर बिना 5 प्रतिशत आबादी भूखंड के और 4,224 रुपये प्रति वर्गमीटर 5 प्रतिशत आबादी भूखंड के साथ लाभ दिया जाता था.

फ्लैट बायर्स के लिए भी नई पॉलिसी को मंजूरी

नोएडा अथॉरिटी की बोर्ड मीटिंग में फ्लैट बायर्स की रजिस्ट्री को सहज बनाने के लिए नई पॉलिसी को मंजूरी दी गई है. इसके अलावा सेक्टर-145 में 100 कूड़ा निस्तारण प्लांट बनाने को मंजूरी मिली है. वहीं सेक्टर-94 में बनाए गए औषधि पार्क की मेंटनेंस को सस्टेनेबल बनाने के लिए कंपनी को देने की मंजूरी दी गई है.

Also Read : 60 वर्षीय बुजुर्ग ने पाँच वर्ष के मासूम के साथ किया दुष्कर्म, 5 रुपये का लालच देकर ले गया था घर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola