'वह तो हट गया, टैक्स कहाँ लगा है'... UPI चार्ज के विवाद के बीच कानपुर में भाजपा नेता का यह बयान बना पहेली, जानिए क्या है पूरा मामला
UPI चार्ज पर भाजपा नेता रामकिशोर साहू का बयान चर्चा में
UP News: कानपुर में ₹2,000 से अधिक के व्यावसायिक UPI भुगतान पर प्रस्तावित शुल्क को लेकर विवाद जारी है. ऐसे में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू का एक बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने 'टैक्स कहाँ लगा है' कहा. इस बयान के बाद राजनीतिक बहस और तेज हो गई है.
UP News: कानपुर में ₹2,000 से अधिक के व्यावसायिक UPI भुगतान पर प्रस्तावित शुल्क को लेकर विवाद थमता नहीं दिख रहा है. इसी बीच भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू का एक वीडियो सामने आया है. UPI चार्ज पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “वह तो हट गया, कहां टैक्स लगा है.” उनके इस बयान के बाद प्रस्तावित शुल्क को लेकर राजनीतिक बहस और तेज हो गई है.
UPI चार्ज पर क्या बोले रामकिशोर साहू
वायरल वीडियो में रामकिशोर साहू से ₹2,000 से अधिक के व्यावसायिक UPI लेन-देन पर प्रस्तावित चार्ज को लेकर सवाल किया गया. जवाब में उन्होंने कहा, “वह तो हट गया, कहां टैक्स लगा है.” इसके बाद उन्होंने कहा, “कल लगाया नहीं, हटाया था.” उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है.
कांग्रेस और व्यापारियों ने जताया विरोध
इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस और व्यापारी संगठन पहले ही विरोध दर्ज करा चुके हैं. बुधवार को कानपुर के शिवाला बाजार में महानगर कांग्रेस ने दुकानदारों के साथ प्रदर्शन किया. कांग्रेस ने प्रस्तावित UPI चार्ज को वापस लेने की मांग की.
कारोबारियों पर असर को लेकर चिंता
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने दावा किया कि प्रस्तावित शुल्क का असर देशभर के करीब 10 करोड़ और कानपुर के लगभग 5 लाख रिटेल कारोबारियों पर पड़ सकता है. व्यापारियों की ओर से इसे लेकर चिंता जताई गई है.
बयान के बाद फिर चर्चा में प्रस्तावित शुल्क
फिलहाल, UPI चार्ज को लेकर बहस जारी है. इसी बीच भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष का “कहां टैक्स लगा है” वाला बयान चर्चा का नया केंद्र बन गया है. विपक्ष इस बयान को लेकर सवाल उठा रहा है, जबकि व्यापारियों की नजर प्रस्तावित शुल्क को लेकर आगे होने वाले फैसले पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए