कानपुर में चलती ट्रेन में धक्कामुक्की पड़ गई भारी, नीचे गिरने से 30 वर्षीय युवक की मौत, नौकरी का सपना रह गया अधूरा

Updated:
विज्ञापन

नीचे गिरने से 30 वर्षीय युवक की मौत

Kanpur Train Accident: कानपुर में ट्रेन में धक्कामुक्की एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई. नौकरी का टेस्ट देकर लौट रहे 30 वर्षीय देवेंद्र की भीड़ में संतुलन बिगड़ने से मौत हो गई. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

Kanpur Train Accident: कानपुर में ट्रेन में सफर के दौरान हुई धक्कामुक्की एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई. दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर मैथा और भाऊपुर रेलवे स्टेशन के बीच भीड़ के दौरान ट्रेन से गिरकर 30 वर्षीय देवेंद्र सिंह उर्फ जीतू की मौत हो गई. हादसे के बाद जीआरपी ने घायल अवस्था में उसे हैलट अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

संविदा चालक का टेस्ट देने कानपुर आया था देवेंद्र

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के उड़नवापुर गांव निवासी देवेंद्र सिंह रोडवेज विभाग में संविदा चालक की नौकरी के लिए प्रयास कर रहे थे. सोमवार को वह संविदा चालक पद का टेस्ट देने कानपुर के झकरकटी बस अड्डा पहुंचे थे. टेस्ट पूरा करने के बाद देर शाम ट्रेन से अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान मैथा और भाऊपुर के बीच ट्रेन में भीड़ बढ़ने पर धक्कामुक्की हुई और देवेंद्र संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गए.

जेब में मिले दस्तावेज और मोबाइल से हुई पहचान

हादसे की सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और देवेंद्र को इलाज के लिए हैलट अस्पताल लेकर आई. यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने पहचान के लिए तलाशी ली तो जेब से दस्तावेज और मोबाइल फोन मिला. मोबाइल में मौजूद नंबरों के जरिए पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया और हादसे की जानकारी दी. मंगलवार को पिता रामसेवक सिंह, बड़े भाई उपेंद्र सिंह समेत परिवार के अन्य लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे. अपनों को खोने के गम में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा.

नौकरी की उम्मीद थी, मौत की खबर ने परिवार को तोड़ा

परिजनों के मुताबिक देवेंद्र मेहनती थे और रोडवेज विभाग में संविदा चालक की नौकरी हासिल करने के लिए टेस्ट देने गए थे. परिवार को उम्मीद थी कि उन्हें नौकरी मिल जाएगी और घर की स्थिति बेहतर होगी. लेकिन टेस्ट देकर लौट रहे देवेंद्र की मौत की खबर ने परिवार को सदमे में डाल दिया. पोस्टमार्टम के बाद जीआरपी ने शव परिजनों को सौंप दिया. पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है.

Must Read- गोरखपुर से गुजरात-हैदराबाद का सफर होगा आसान, 130 की रफ्तार से दौड़ेंगी अमृत भारत ट्रेनें, जानें रूट और तारीख


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola