त्योहार के सीजन में यात्रियों को राहत: उत्तर मध्य रेलवे ने शुरू कीं 5 नई स्पेशल ट्रेनें
उत्तर मध्य रेलवे ने शुरू कीं 5 नई स्पेशल ट्रेनें
UP Railway News: त्योहारों पर घर जाना होगा आसान. उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 5 जोड़ी नई विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. जानिए क्या है रूट और शेड्यूल.
UP Railway News: आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की यात्रा को आसान बनाने के उद्देश्य से उत्तर मध्य रेलवे ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है. दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व पर ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए 5 जोड़ी नई विशेष ट्रेनें चलाने का शेड्यूल जारी किया गया है. इस व्यवस्था से नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट की समस्या से जूझ रहे यात्रियों को अपने घर पहुंचने में बहुत बड़ी राहत मिलेगी.
प्रमुख शहरों के लिए सुगम कनेक्टिविटी
यह विशेष रेल सेवाएं प्रयागराज, सूबेदारगंज तथा कानपुर से संचालित होकर देश के उत्तर, दक्षिण एवं पश्चिम भारत के कई प्रमुख औद्योगिक और सांस्कृतिक नगरों को आपस में जोड़ेंगी. यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे विभाग ने इन गाड़ियों के संचालन का विस्तृत रूट तय कर दिया है. त्यौहारों के दिनों में घर लौटने वाले प्रवासियों को इन अतिरिक्त गाड़ियों के चलने से पर्याप्त संख्या में कंफर्म सीट मिलने में आसानी होगी.
प्रयागराज-चार्लापल्ली अमृत भारत ट्रेन का शेड्यूल
दक्षिण दिशा की ओर यात्रा करने वाले लोगों के लिए प्रयागराज से चार्लापल्ली (सिकंदराबाद) के मध्य अमृत भारत स्पेशल ट्रेन शुरू की जा रही है. यह रेलगाड़ी प्रयागराज जंक्शन से हर सोमवार शाम को 6:00 बजे प्रस्थान करके अगले दिन मंगलवार शाम 6:35 बजे चार्लापल्ली पहुंचेगी. वहीं वापसी दिशा में यह गाड़ी चार्लापल्ली स्टेशन से प्रत्येक मंगलवार रात 9:35 बजे रवाना होकर अगले दिन बुधवार रात्रि 10:10 बजे वापस प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए