रजत और कांस्य पदक जीतने वाले गुलवीर सिंह को मिलेगा 1.25 करोड़, UP सरकार ने किया सम्मान का ऐलान

Updated:
विज्ञापन

गुलवीर सिंह

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने कॉमनवेल्थ खेलों के पदक विजेता धावक गुलवीर सिंह को ₹1.25 करोड़ के पुरस्कार की घोषणा की है. अलीगढ़ के गुलवीर सिंह ने 10,000 मीटर दौड़ में रजत और 5,000 मीटर में कांस्य पदक जीता है. यह सम्मान उनकी मेहनत और प्रदेश के लिए गर्व का प्रतीक है.

विज्ञापन

UP News: कॉमनवेल्थ खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी धावक गुलवीर सिंह को प्रदेश सरकार 1 करोड़ 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि देगी. गुलवीर ने 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक और 5,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है. यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश सरकार की खेल पुरस्कार नीति के तहत दिया जाएगा.

रजत के लिए 75 लाख, कांस्य के लिए 50 लाख

प्रदेश सरकार की खेल पुरस्कार नीति के अनुसार, रजत पदक विजेता को 75 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेता को 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है. ऐसे में दोनों पदकों के आधार पर गुलवीर सिंह को कुल 1 करोड़ 25 लाख रुपये का सम्मान मिलेगा.

प्रदेश और देश का बढ़ाया गौरव

गुलवीर सिंह के शानदार प्रदर्शन की पूरे प्रदेश में सराहना हो रही है. उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा से उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है. उनके इस प्रदर्शन को युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है.

खेल विभाग ने शुरू की तैयारी

उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित पाल ने बताया कि निदेशालय की ओर से गुलवीर सिंह से जुड़ी जो भी जानकारी मांगी जाएगी, उसे उपलब्ध कराया जाएगा. पुरस्कार राशि देने की प्रक्रिया खेल विभाग की ओर से नियमानुसार पूरी की जाएगी.

कौन है गुलवीर सिंह ?

गुलवीर सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के रहने वाले भारतीय एथलीट हैं, जिन्होंने लंबी दूरी की दौड़ (Long Distance Running) में अपनी अलग पहचान बनाई है. सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने कड़ी मेहनत और लगातार अभ्यास के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय किया. बचपन से ही उन्हें दौड़ में रुचि थी. स्कूल और स्थानीय प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने पेशेवर प्रशिक्षण लेना शुरू किया. धीरे-धीरे उन्होंने राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और भारतीय टीम में जगह बनाई. गुलवीर सिंह मुख्य रूप से 5,000 मीटर और 10,000 मीटर दौड़ में हिस्सा लेते हैं. उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व किया. हाल के वर्षों में उन्होंने भारतीय लंबी दूरी की दौड़ में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर अपनी पहचान मजबूत की है. आज गुलवीर सिंह भारत के उभरते हुए लंबी दूरी के धावकों में गिने जाते हैं और उनकी सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है.

Also Read: अतीक के बेटे अबान की आखिरी विदाई अधूरी, जेल में बंद अली-उमर नहीं कर पाएंगे दीदार


विज्ञापन
रवि रंजन कुमार

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola