आधी रात को BJP नेता के घर बदमाशों ने की फायरिंग, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र में बीजेपी नेता रमेश राय के घर बीती रात अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी. घटना की जानकारी लगते ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
Gorakhpur News: गोरखपुर में बदमाशों के हौसले बढ़ते ही जा रहे हैं. यहां पिछले 1 महीने से आपराधिक वारदातों का सिलसिला लगातार जारी है. ताजा मामला शहर के खोराबार थाना क्षेत्र का है, जहां बीजेपी नेता रमेश राय के घर बीती रात अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी. हालांकि, राहत की बात ये रही कि फायरिंग में कोई भी हताहत नहीं हुआ.
जंगल सिकरी के भरवालिया गांव के रहने वाले बीजेपी नेता रमेश राय ने बताया कि देर रात कुछ आवाज हुई. उन्होंने घर से बाहर निकलकर देखा, तो मेन लाइट का बल्ब टूटा हुआ दिखा, जिसे उन्होंने किसी की शरारत समझकर ध्यान नहीं दिया.
सुबह जब घर की महिलाएं सफाई करने बाहर आईं, तो उन्होंने देखा कि घर की दीवार भी टूटी हुई है, और एक जगह गोलियों के निशान भी दिखे. साथ ही फर्श पर कारतूस के दो खाली खोखे भी पडे मिले. बीजेपी नेता ने घटना की जानकारी खोराबार थाना पुलिस को दी.
Also Read: Gorakhpur News: दिनदहाड़े लड़की से मोबाइल छीनकर फरार थे बदमाश, महाराष्ट्र GRP ने किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है. साथ ही अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है. उन्होंने बताया कि मौके पर दो खोखे भी मिले हैं और दीवाल पर गोलियों के निशान हैं.
(रिपोर्ट: अभिषेक पांडेय, गोरखपुर)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










