370 भरे सिलेंडर लदे ट्रक में आधी रात को भड़की आग, गोरखपुर में मचा ऐसा हड़कंप कि खाली कराना पड़ा इलाका

Updated:
विज्ञापन

गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक में लगी आग मौके पर पहुची पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोरखपुर में आधी रात को उस समय हड़कंप मच गया, जब 370 भरे गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक के इंजन में अचानक आग लग गई. पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

विज्ञापन

UP News: गोरखपुर में आधी रात को उस समय हड़कंप मच गया, जब 370 भरे गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक के इंजन में अचानक आग लग गई. आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची. आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया. दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

विज्ञापन

आग लगते ही मची अफरा-तफरी

घटना चौरी चौरा थाना क्षेत्र के आमकोल गांव की है. 11 और 12 सितंबर की दरमियानी रात ट्रक के इंजन में अचानक आग भड़क उठी. ट्रक में बड़ी संख्या में भरे हुए गैस सिलेंडर होने के कारण खतरा काफी बढ़ गया था. आग सिलेंडरों तक पहुंचती, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी.

पुलिस ने खाली कराया आसपास का इलाका

सूचना मिलते ही चौरी चौरा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास का इलाका खाली कराया. लोगों को मौके से दूर रखा गया. इसके बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया. पानी की बौछार से आग को फैलने से रोका गया और कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझा दी गई.

समय रहते बुझी आग, टला बड़ा हादसा

सीओ चौरी चौरा कुंदन सिंह के अनुसार, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके को सुरक्षित किया और आम लोगों को घटनास्थल से दूर रखा. फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया. समय रहते आग बुझने के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. पुलिस अब आग लगने की वजह की जांच कर रही है. इंजन में आग किन परिस्थितियों में लगी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.

Also Read: सिर्फ कागजी जरूरत नहीं, नुकसान की भी हो भरपाई; प्रयागराज हाईकोर्ट के इस फैसले से चीनी मिलों को राहत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola