‘मुरादाबाद में 2.10 करोड़ के बीमे के पीछे छिपा था खूनी राज!’ बेटे की मौत को हादसा बताने की कोशिश, राज खुला तो पिता समेत 5 पर गैंगस्टर एक्ट

Updated:
विज्ञापन

पिता को बताया गया गिरोह का सरगना

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Crime News: मुरादाबाद में 2.10 करोड़ रुपये के बीमा क्लेम के लिए बेटे अनिकेत शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पिता बाबूराम शर्मा समेत पांच लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने इस घटना को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश को नाकाम कर दिया.

विज्ञापन

UP Crime News: मुरादाबाद के कुन्दरकी थाना क्षेत्र में अनिकेत शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 2.10 करोड़ रुपये के बीमा क्लेम के लिए बेटे की हत्या कराने के आरोपी पिता बाबूराम शर्मा समेत पांच लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अनिकेत की हत्या के बाद शव और उसकी गाड़ी को इस तरह मौके पर छोड़ा था, जिससे घटना सड़क हादसा लगे.

विज्ञापन

पिता को बताया गया गिरोह का सरगना

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह के अनुसार, कुन्दरकी थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में बाबूराम शर्मा को गिरोह का सरगना बताया गया है. उसके साथ अधिवक्ता आदेश कुमार, असलम उर्फ सुल्तान, तहब्बुर मेवाती और साजिद मेवाती को सक्रिय सदस्य बनाया गया है. पुलिस का आरोप है कि यह गिरोह आर्थिक लाभ के लिए गंभीर आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था.

2.10 करोड़ की पॉलिसी, फिर हत्या की साजिश

पुलिस की जांच के मुताबिक, बाबूराम शर्मा ने अधिवक्ता आदेश कुमार के साथ मिलकर अपने बेटे अनिकेत के नाम 2.10 करोड़ रुपये की बीमा पॉलिसी कराई थी. इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर बीमा की रकम हासिल करने के लिए अनिकेत की हत्या की योजना बनाई. पुलिस का दावा है कि इस काम के लिए असलम उर्फ सुल्तान को साढ़े तीन लाख रुपये की सुपारी दी गई थी.

अगवा कर कुन्दरकी लाए, फिर कर दी हत्या

पुलिस के अनुसार, असलम अपने साथ तहब्बुर मेवाती और साजिद को लेकर बहजोई पहुंचा. वहां से अनिकेत को अगवा कर कुन्दरकी थाना क्षेत्र में लाया गया. आरोप है कि रॉड से सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी गई. इसके बाद शव को खेत में फेंक दिया गया और अनिकेत की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर मौके पर छोड़ दिया गया, ताकि पुलिस को मामला हादसा लगे.

16 नवंबर 2025 को मिला था शव

अनिकेत शर्मा का शव 16 नवंबर 2025 की रात कुन्दरकी क्षेत्र में जैतपुर के पास एक खेत में खून से लथपथ मिला था. शुरुआती तौर पर परिजन इसे हादसा बता रहे थे, लेकिन पुलिस की जांच आगे बढ़ने पर मामला हत्या का निकला. इसके बाद 4 दिसंबर 2025 को पुलिस ने बाबूराम शर्मा, साजिद, असलम उर्फ सुल्तान और तहब्बुर मेवाती को गिरफ्तार कर कथित साजिश का खुलासा किया था.

अब गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई

हत्या के मामले की जांच के बाद कुन्दरकी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के लिए पत्रावली तैयार की थी. इसे एसएसपी के माध्यम से जिलाधिकारी के पास भेजा गया, जहां गैंग चार्ट को मंजूरी मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस के अनुसार, आरोपी फिलहाल हत्या के मामले में जमानत पर बाहर हैं और गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

यह भी देखें: कानपुर के 'बिकरू कांड' के 6 साल बाद फिर चर्चा में विकास दुबे! एनकाउंटर के बाद भी अटका था ये राज, हाईकोर्ट के दखल से खुला रिकॉर्ड

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola