डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का सपा पर बड़ा हमला, बोले- 'दंगा-फसाद, जमीन कब्जा और बहू-बेटियों की इज्जत को खतरे में डालना इनकी फितरत

Edited by Satyendra Giri
Updated:
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (स्रोत- सोशल मीडिया)

Deputy CM Brajesh Pathak:समाजवादी पार्टी सांसद जावेद अली के बयान को उत्तर प्रदेश की सियासत का पारा गरमा गया है. प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सपा पर जमीन कब्जा करने,दंगा-फसाद कराना और बहु-बेटियों के इज्जत को खतरे में डालने का आरोप लगाया है. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक,डिप्टी सीएम पाठक ने कहा सनातन धर्म का अपमान करना उनकी फितरत है.

विज्ञापन

Deputy CM Brajesh Pathak:समाजवादी पार्टी सांसद जावेद अली के बयान को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत का पारा हाई गया है. प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सपा पर जमीन कब्जा करने,दंगा-फसाद कराना और बहु-बेटियों के इज्जत को खतरे में डालने का आरोप लगाया है. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक,डिप्टी सीएम पाठक ने कहा सनातन धर्म का अपमान करना उनकी फितरत है.

दंगा-फसाद कराना,गरीबों की जमीन कब्जा करना और बहु-बेटियों का अपमान करना इनकी फितरत है


उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के नेताओं पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सपा नेताओं द्वारा जब भी बयान-बाजी करते हैं, हमेशा समाज के खिलाफ जहर ही उगलते हैं.डिप्टी सीएम पाठक ने सपा पर दंगा- फसाद कराना,गरीबों की जमीनें कब्जा करना और बहु- बेटियों के इज्जत को खतरे में डालने का आरोप लगाया है.उन्होंने कहा कि सपा नेताओं की समाज को बंटने की मानसिकता जनता समझ चुकी है और जनता ही इसका जवाब देगी.

सनातन धर्म, संस्कृति और परंपराओं को बदनाम करना सपा का काम

बीजेपी नेता ब्रजेश पाठक ने कहा कि सनातन धर्म को बदनाम करना सपा का इतिहास रहा है.उन्होंने कहा कि सपा नेताओं के मुंह से निकली बातें भारत की संस्कृति और परंपराओं के बिल्कुल विपरीत होती है और सनातन संस्कृति के खिलाफ वे जितनी भी बुराई या अपशब्द कह सकते थे,उसकी हद पार कर चुके हैं.इसकी कीमत उन्हें आने वाले समय में चुकानी होगी.

सपा एमपी जावेद अली ने कहा- प्रत्येक मुस्लिम कार्यकर्ता चार – चार हिन्दुओं को दोस्त बनाएं


मुरादाबाद में सपा सांसद जावेद अली ने पार्टी के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए बीजेपी पर समाज में जहर घोलने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी राजनीतिक लाभ के लिए विभाजनकारी विचारों (जहर) का असर बहुसंख्यक आबादी पर पड़ा है और काफी हद तक बहुसंख्यक समाज जहरीला हो गया है. सपा नेता ने कहा कि इससे भाईचारा कमजोर हुआ है.उन्होंने मुस्लिम कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने चार-चार हिंदू दोस्त बनाएं, क्योंकि आपसी विश्वास और भाईचारे के जरिए ही बीजेपी का अंत संभव है.उनके इस बयान को लेकर यूपी की सियासत में भारी हंगामा मच गया है.

विज्ञापन
Satyendra Giri

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola