सुबह-सुबह SBI बैंक में लगी भीषण आग, मैनेजर के चेंबर से उठे धुएं ने मचाया हड़कंप, चित्रकूट में आग से लाखों का नुकसान

Updated:
विज्ञापन

SBI बैंक में लगी भीषण आग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चित्रकूट के मानिकपुर स्थित SBI बैंक में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई. आग से बैंक का लाखों का सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए. पुलिस आग के कारणों की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Chitrakoot SBI Bank Fire: चित्रकूट जनपद के मानिकपुर कस्बे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा में सोमवार सुबह करीब 6 बजे आग लग गई. बैंक मैनेजर के चेंबर से धुआं निकलता देख कर्मचारियों ने शोर मचाया, जिसके बाद घटना की जानकारी हुई. कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और बैंक की शाखा को अपनी चपेट में ले लिया. आग में फर्नीचर, कंप्यूटर, एसी और कई जरूरी दस्तावेज जल गए. घटना के बाद बैंक परिसर में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

दमकल टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि, तब तक बैंक के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जल चुका था. गनीमत रही कि आग लगने के समय बैंक में ग्राहक मौजूद नहीं थे. सूचना मिलने पर पुलिस और बैंक के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया.

आग के कारणों की जांच, CCTV फुटेज भी खंगाल रही पुलिस

आग लगने की वजह को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, जबकि पुलिस अन्य संभावनाओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है. पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य सबूतों की जांच कर रही है. बैंक मैनेजर के चेंबर में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी आग में जल गए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी.

Must Read- 'बीमार हो तो दवा खाओ, काम मत रोको' KGMU में छात्रा की मौत पर फूटा गुस्सा, छात्रों का जोरदार प्रदर्शन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola