अंधी मां ने कहा- “पंखा चला दो बेटा…” प्लग लगाते ही हुआ कुछ ऐसा, चंदौली मच गया कोहराम
मां की आंखों की रोशनी जा चुकी है
UP News: चंदौली में अपनी अंधी मां को गर्मी से बचाने पंखा चलाने गया 28 वर्षीय युवक करंट की चपेट में आ गया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया है.
UP News: चंदौली के सकलडीहा थाना क्षेत्र के बभनपुरा गांव में सोमवार रात बिजली के करंट की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई. बताया गया कि युवक अपनी दृष्टिहीन मां को गर्मी से राहत दिलाने के लिए पंखा चलाने जा रहा था. इसी दौरान बिजली का प्लग लगाते समय वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
मां की आंखों की रोशनी जा चुकी है
बभनपुरा निवासी राकेश तिवारी का बेटा दीपक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था. परिजनों के अनुसार, दीपक की मां शुगर की बीमारी के चलते अपनी आंखों की रोशनी गंवा चुकी हैं. सोमवार रात बिजली आने के बाद गर्मी से परेशान मां ने दीपक से पंखा चलाने के लिए कहा था.
प्लग लगाते ही करंट की चपेट में आया युवक
मां की बात सुनकर दीपक पंखे का प्लग लगाने लगा. इसी दौरान अचानक वह बिजली के संपर्क में आ गया और वहीं गिर पड़ा. बेटे को करंट लगा देखकर मां ने शोर मचाकर आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई. आवाज सुनकर पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे.
बिजली कनेक्शन काटकर बचाने की कोशिश
ग्रामीणों ने तत्काल बिजली का कनेक्शन काटा और दीपक को करंट से अलग किया. इसके बाद उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए. इकलौते बेटे की मौत की खबर से घर में मातम छा गया.
इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम
दीपक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और उनका सहारा बताया जा रहा है. अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया. बेटे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता राकेश तिवारी समेत अन्य परिजन भी शोक में हैं. घटना के बाद गांव में भी सन्नाटा पसरा रहा.
पुलिस ने शुरू की आवश्यक कार्रवाई
हादसे की सूचना मिलने पर सकलडीहा थाना प्रभारी भूपेंद्र निषाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की. हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है. यह भी देखें: पिता को कागजों में ‘मार’ बेटे ने ले ली सरकारी नौकरी, उन्नाव में 13 साल बाद एक कागज ने खोल दिया आश्रित कोटे पूरा खेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए