बदायूं में एक करोड़ की चोरी का मास्टरमाइंड निकला ड्राइवर, बिरयानी का झांसा देकर ऐसे उड़ाया कैश और जेवर

Updated:
विज्ञापन

बदायूं में एक करोड़ की चोरी का मास्टरमाइंड निकला ड्राइवर (AI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बदायूं के दास डिग्री कॉलेज के पास खड़ी कार से हुई एक करोड़ की चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. इस हाई-प्रोफाइल मामले में कार के ड्राइवर ने ही अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर साजिश रची थी. बिरयानी के बहाने वारदात को अंजाम दिया गया.

विज्ञापन

UP Crime News: बदायूं जिले सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दास डिग्री कॉलेज के पास खड़ी कार से हुई एक करोड़ की बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस हाईप्रोफाइल मामले में किसी और ने नहीं बल्कि मेरठ के बड़े ज्वैलर्स के भरोसेमंद ड्राइवर ने ही अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर साजिश रची थी. एसएसपी अंकिता शर्मा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले से पर्दा उठाया.

विज्ञापन

मेरठ से बदायूं आया था सोना बेचने

पुलिस के अनुसार मेरठ के सराफा व्यापारी शेख दिलावर हुसैन के यहां ड्राइवर का काम करने वाला आरिफ अंसारी 10 सितंबर को कारीगर सरफराज के साथ कार से बदायूं सोना देने और लेने आया था. माल वापस मेरठ ले जाने से पहले ही आरिफ ने अपने रिश्तेदार वसीम अंसारी के साथ मिलकर गाड़ी में रखा कैश और जेवरात पार करने का प्लान बना लिया.

बिरयानी के बहाने दिया घटना को अंजाम

योजना के तहत बदायूं से मेरठ लौटते वक्त आरिफ ने दास कॉलेज के पास बिरयानी खाने के नाम पर गाड़ी रोक दी.जानबूझकर कार को लॉक नहीं किया और सरफराज को अपने साथ खाने की दुकान पर ले गया. उसके हटते ही पीछे से वसीम मौके पर पहुंचा और कार में रखे 85 लाख रुपये नकद और 21 लाख से ज्यादा के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया. वारदात को लूट जैसा दिखाने के लिए आरोपियों ने कार का शीशा अंदर से तोड़ दिया था. चोरी के बाद वसीम सारा माल लेकर बदायूं में ही कहीं छिप गया. शनिवार को दोनों आरोपी चोरी का सामान लेकर कार से मेरठ जा रहे थे, तभी सिविल लाइंस पुलिस ने चेकिंग के दौरान उन्हें दबोच लिया.

79 लाख कैश और सोना बरामद

एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरिफ के पास से 101.68 ग्राम सोने के जेवरात बरामद हुए हैं, जिसकी कीमत करीब 21 लाख रुपये है. वहीं वसीम के पास से 500-500 के नोटों की 100 गड्डियों में 50 लाख रुपये मिले, इसके अलावा कार से 500-500 की 57 गड्डियां और 100-100 की पांच गड्डियों में 29 लाख रुपये बरामद किए गए. कुल 79 लाख नकद और सोना बरामद हुआ है। घटना में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली गई है. पुलिस ने इस मामले में धाराएं बढ़ा दी हैं और दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी है. चोरी का खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी ने 25 हजार रुपये इनाम देने का ऐलान किया है.

Also Read: गोरखपुर में रजिस्ट्री कराने पहुंचे सैकड़ों लोग, अचानक क्यों लौटना पड़ा खाली हाथ?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola