राम मंदिर दान चोरी के पैसे से भाजपा लड़ती है चुनाव, सलेमपुर सांसद का गंभीर आरोप

Updated:
विज्ञापन
सलेमपुर सांसद रमाशंकर विद्यार्थी

सलेमपुर सांसद रमाशंकर विद्यार्थी

सलेमपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने भाजपा सरकार पर राम मंदिर के चढ़ावे के पैसे के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि इस पैसे से पार्टी चुनाव लड़ती है और जिले में कार्यालय बनाती है. इस आरोप से राजनीतिक गलियारों में नई बहस छिड़ गई है.

विज्ञापन

Ram Mandir: बलिया: राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत लगातार गरमाती जा रही है. इसी बीच सलेमपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे के पैसे से भाजपा चुनाव लड़ती है और प्रदेश के हर जिले में अपने आलीशान कार्यालय बना रही है. सांसद के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में नई बहस छिड़ गई है.

सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और वहां श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया गया धन पूरी पारदर्शिता के साथ मंदिर के विकास और धार्मिक कार्यों में खर्च होना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि चढ़ावे को लेकर सामने आए विवाद ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनका जवाब सरकार को देना चाहिए.

'राम मंदिर में चोरी नहीं, डकैती हुई है'

सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने कहा कि राम मंदिर में जो हुआ वह सामान्य चोरी नहीं, बल्कि "डकैती" है. उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में एफआईआर दर्ज करने में भी देरी की गई. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सरकार ने तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं की और इस मामले में किसे बचाने की कोशिश की जा रही है.

'छोटी मछलियां पकड़ी जा रही हैं, बड़ी मछलियों को बचाया जा रहा'

सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने आरोप लगाया कि जांच के नाम पर केवल छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि पूरे मामले के असली जिम्मेदार लोगों को बचाया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि यदि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

बुल्डोजर कार्रवाई पर भी उठाए सवाल

सांसद ने भाजपा सरकार की बुल्डोजर नीति पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि बुल्डोजर की कार्रवाई केवल अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर केंद्रित रहती है, जबकि प्रभावशाली लोगों के खिलाफ उसी सख्ती से कार्रवाई नहीं होती.

राजनीतिक बयानबाजी तेज

राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है. विपक्ष सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग कर रहा है, जबकि सरकार का कहना है कि मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है. ऐसे में सलेमपुर सांसद रमाशंकर विद्यार्थी के ताजा आरोपों ने इस विवाद को नया राजनीतिक रंग दे दिया है.

यह भी पढ़ें: SIT की रिपोर्ट आने दीजिए, पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी, राम भक्तों के नाम चंपत राय का खुला पत्र


विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola